आजाद सिपाही संवाददाता
धनबाद। धनबाद के वर्तमान सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने शनिवार को झारखंड सरकार के मंत्री अमर बाउरी के साथ चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र के कुर्रा, बाटबुआ, फुसरो, बरमसिया आदि क्षेत्रों में चुनाव को लेकर सघन जनसंपर्क किया।
इस मौके पर मंत्री अमर बाउरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और प्रदेश की सरकार ने देश और प्रदेश में विकास की गति को तीव्रता प्रदान की। देश में चहुंमुखी विकास हुआ। विकास की किरण देश के हर क्षेत्र में पहुंची है। स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने अनेकों कार्य किये हैं। वर्तमान लोकसभा चुनाव देश को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने वाला चुनाव है। धनबाद लोकसभा क्षेत्र की जनता पशुपतिनाथ सिंह को लाखों मतों से विजयी बनाकर फिर एक बार सांसद बनाने का आशीर्वाद प्रदान करें।
वहीं पीएन सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने कार्यों से पूरे देश का विश्वास जीता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली सरकार ने एक ईमानदार सरकार देने का कार्य किया। हमारी सबसे बड़ी विश्वसनीयता का आधार है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार के द्वारा विकास समाज के अंतिम तक के तक पहुंचा। सबका साथ, सबका विकास हमारा आग्रह भी है और आचरण भी। ये मजबूत समाज ही आज मजबूत राष्ट्र का निर्माण कर रहा है। अत: आप सब से प्रार्थना की 12 मई को भारतीय जनता पार्टी को एक बार फिर आशीर्वाद देने का का कार्य करें। जनसंपर्क अभियान के दौरान अजीत प्रसाद महतो, अंबिका खवास, अखिलेश महतो, युधिष्ठिर महतो, अशोक महतो, शिवराम शेखर, हेमंत महतो, आरएन ओझा कर्म चंद, त्रिलोकी सिंह, अश्विनी झा, शैलेंद्र महतो सहित अनेक नेता और कार्यकर्ता शामिल थे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



