Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, October 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में ही सुरक्षित : अर्जुन मुंडा
    Top Story

    देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में ही सुरक्षित : अर्जुन मुंडा

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskApril 3, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सिमडेगा। सिमडेगा नगर भवन में मंगलवार भारतीय जनता पार्टी द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में खूंटी लोकसभा क्षेत्र के सांसद कड़िया मुंडा एवं खूंटी लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा और स्थानीय विधायक विमला प्रधान शामिल हुईं। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अर्जुन मुंडा ने कहा कि मोदी सरकार गरीबों के पैसे लूटने वाले को विदेशों से भी खींच कर सजा दिलाने में अहम भूमिका निभा रही है। देश किसी भी तरह के हमले को बर्दाश्त नहीं करेगा। जो हमारे देश के ऊपर हमला कर करेगा या करने की सोचेगा उसे घर में घुसकर मारने की क्षमता हमारे नरेंद्र मोदी की सरकार ने कर दिखाया है।

    अर्जुन मुंडा ने कहा कि पहले की सरकारों में सेना के हाथों को बांध दिया जाता था। अनुमति लेनी पड़ती थी। लेकिन आज नरेंद्र मोदी की सरकार ने पाकिस्तान को घर में घुसकर मारने का काम किया है। आगे भी देश नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही सुरक्षित रहेगा।

    ठगबंधन के चक्कर में न पड़े जनता: सांसद कड़िया मुंडा ने कहा कि ठगबंधन के चक्कर में जनता न पड़े। उन्होंने राहुल एवं प्रियंका गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें देश की भौगोलिक, रीति रिवाज एवं संस्कृति के बारे में कुछ भी पता नहीं है। कड़िया मुंडा ने मायावती, ममता बनर्जी सहित कई नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कार्यकर्ताओंं से आह्वान किया कि वे फिर से 2019 में मोदी सरकार बनाने के लिए कमर कस लें।

    17 को अर्जुन, 19 को गिलुआ करेंगे नामांकन

    जमशेदपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा 17 अप्रैल को खूंटी संसदीय क्षेत्र से तथा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ 19 अप्रैल को सिंहभूम संसदीय क्षेत्र से नामांकन करेंगे। मुंडा जिला मुख्यालय खूंटी तथा गिलुआ जिला मुख्यालय चाईबासा मे नामांकन दाखिल करेंगे। यह जानकारी जानकारी सरायकेला-खरसावां जिला भाजपा अध्यक्ष उदयप्रताप सिंहदेव ने दी है। अर्जुन मुंडा को भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा का टिकट काटकर खूंटी से प्रत्याशी बनाया है। अर्जुन मुंडा इससे पहले जमशेदपुर के सांसद रह चुके हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ सिंहभूम से सांसद हैं। कयासों के बीच एक बार फिर उन्हें ही उम्मीदवार बनाया गया है। खूंटी और सिंहभूम सीट से महागठबंधन के उम्मीदवार घोषित नहीं हुए हैं। इसको लेकर कयासों का दौर जारी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलोकसभा चुनाव में नक्सली करेंगे वोट धमाका
    Next Article ओड़िशा को डबल इंजन की सरकार चाहिए: रघुवर
    azad sipahi desk

      Related Posts

      चाईबासा नक्सली हमले में सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल शहीद, दो अन्य की हालत गंभीर

      October 11, 2025

      सैकड़ो साल पुरानी मंदिर में लगी भीषण आग

      October 11, 2025

      सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

      October 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 1948 लंदन ओलंपिक का गोल्ड मेडल भारतीय हॉकी के लिए हमेशा खास रहेगा : हरमनप्रीत सिंह
      • नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप: हिमांशु जाखड़ ने नीरज चोपड़ा का मीट रिकॉर्ड तोड़ा
      • प्रतियोगी परीक्षा संबंधी जांच आयोग ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपी अंतरिम रिपोर्ट
      • बलोच लिबरेशन आर्मी ने जामरान में पाकिस्तानी सेना को रसद पहुंचाने पर पाबंदी लगाई
      • पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस प्रशिक्षण केंद्र पर टीटीपी का हमला, भीषण गोलीबारी में कम से कम सात की मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version