राजमहल. राजमहल थाना के टॉयलेट में सोमवार की रात एक आरोपी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोपी की पहचान राजमहल थाना क्षेत्र के पथरचट्टी निवासी विजय मंडल के रूप में हुई है। मृतक दुष्कर्म का आरोपी थी। पुलिस के अनुसार, युवक को हाजत में रखा गया था। उसने अंदर अपने शर्ट का बाजू फाड़कर उसी से फांसी लगा ली।
मंगलवार की सुबह आरोपी विजय की किसी तरह के हलचल नहीं मिलने पर पुलिसकर्मियों ने आवाज दी। जवाब नहीं मिलने पर हाजत के अंदर झांक कर देखा तो मामले की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिसकर्मी उसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।