Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»बिष्टुपुर होटल अलकोर में चल रहा था ”मसाज व ”स्पा” का खेल
    Breaking News

    बिष्टुपुर होटल अलकोर में चल रहा था ”मसाज व ”स्पा” का खेल

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskApril 25, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जमशेदपुर : पूरे देश में लॉकडाउन है. कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए लॉकडाउन को सख्ती से लागू की जा रही है. जमशेदपुर में लॉकडाउन को लागू करने के लिए खुद डीसी रविशंकर शुक्ला और एसएसपी अनूप बिरथरे खुद सड़कों पर उतरकर काम कर रहे है. यहां गरीबों की नाई की दुकान तक नहीं खुल रही थी, लेकिन जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित आलिशान होटल अलकोर में मसाज और स्पा का खेल चल रहा था. इसका खुलासा बिष्टुपुर पुलिस द्वारा की गयी छापामारी में सामने आयी है. वहां से जमशेदपुर के बड़े कारोबारी लड्डू मंगोतिया समेत तीन लोगों को पकड़ा गया है. कोरोना वायरस के संकट को लेकर देश लॉक डाउन पर है.

    जहां देशभर के शॉपिंग मॉल, होटल, कल-कारखाने सब बंद पड़े हुए हैं. जहां आम लोग रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए तड़प रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ रईसजादों को इस वैश्विक महामारी के बीच स्पा और ब्यूटी पार्लर में जाने से रोकनेवाला कोई नहीं. जिनके लिए होटलों के स्पॉ और मसाज पार्लर खुले हैं. ऐसा ही मामला जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत रामदास भट्टा स्थित होटल अलकोर में देखने को मिला.

    जहां गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बिष्टुपुर थाना पुलिस ने तीन रईसजादो को होटल से संदिग्ध हालत में गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि लॉकडाउन रहने के बाद भी वे वहां मसाज और सेविंग कराने पहुंचे थे. फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है. वहीं इस दौरान पुलिस ने होटल के कुछ कर्मचारियों को भी हिरासत में लिया है. हालांकि सूत्र बता रहे हैं कि वहां कुछ अनैतिक कार्य चल रहा था, लेकिन पुलिस ने अभी इससे इनकार किया है.

    वहीं होटल कर्मचारियों के अनुसार स्पा को कर्मचारियों के लिए खोला जाता है, जो कर्मचारी यहां ड्यूटी पर तैनात हैं. वही होटल प्रबंधन ने किसी भी अनैतिक कार्य से साफ इंकार किया है. उन्होंने बताया कि कुछ गेस्ट आए जरूर थे, लेकिन स्पा बंद होने की जानकारी देने के बाद सभी वापस लौट रहे थे, तभी पुलिस ने अचानक धावा बोल दिया और सभी को हिरासत में अपने साथ ले गई है. हालांकि, पुलिस का यह कहना है कि लॉकडाउन में यह प्रतिबंधित था, जिस कारण इसको रोकना जरूरी था, इस कारण पुलिस की ओर से छापामारी की गयी है.

    बिष्टुपुर पुलिस की ओर से तफ्तीश की जा रही है कि आखिर होटल में क्या कुछ हो रहा था. लड़कियों को काम पर लगाया गया था या नहीं. क्या स्पा के लिए लाइसेंस है या नहीं. या फिर केस को रफा-दफा करने के लिए लॉकडाउन का उल्लंघन का गैर जमानतीय मामला बनाकर थाना से ही बेल भी दिया जा सकता है. पुलिस पर जमशेदपुर के लोगों की नजरें टिकी हुई है

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसंजीवनी का काम कर रहा है मुख्यमंत्री आहार : शमशेर आलम
    Next Article रांची में मिले चार नये कोरोना संक्रमित, तीन हिंदपीढ़ी और एक कांटाटोली का
    azad sipahi desk

      Related Posts

      पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी

      June 15, 2025

      स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन

      June 15, 2025

      झारखंड में एआई तकनीक से होगी हाथियों की सुरक्षा

      June 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      • झारखंड में एआई तकनीक से होगी हाथियों की सुरक्षा
      • शिक्षक सत्येन्द्र नारायण सावैयां का आकस्मिक निधन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version