Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»सरकार के विरोध में बयान देकर अलग-थलग पड़े बन्ना गुप्ता
    Breaking News

    सरकार के विरोध में बयान देकर अलग-थलग पड़े बन्ना गुप्ता

    azad sipahiBy azad sipahiApril 30, 2020Updated:April 30, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    •  आइपीएस तबादले को लेकर नाराज हैं मंत्री
    •  आलमगीर आलम बोले-विशेषाधिकार सीएम को
    • कांग्रेस के मंत्रियों से प्रभारी आरपीएन सिंह ने की बात

    आजाद सिपाही संवाददाता

    रांची। मंगलवार को हुए 35 आइपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर कांग्रेस के मंत्री बन्ना गुप्ता नाराज हैं। सरकार के विरोध में बयान देकर वह अलग-थलग पड़ गये हैं। गुरुवार को कांग्रेस के चारो मंत्री रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता, आलमगीर आलम और बादल पत्रलेख नेपाल हाउस में बैठे। बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपनी नाराजगी जाहिर कर दी। उनका कहना था कि गठबंधन धर्म कहता है कि बड़े फैसले पर सबकी सहमति जरूरी है। इस तबादले में सहयोगी दल ने कांग्रेस से कोई रायशुमारी नहीं की। बैठक के बाद पत्रकारों को उन्होंने बताया कि राज्यहित में सरकार कैसे काम करे, इस मामले में चर्चा हुई। इसमें सचिव स्तर के अधिकारियों को पांच करोड़ रुपये खर्च करने का अधिकार दिया गया है। इस पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया जायेगा। उनका इशारा था कि यह अधिकार जन प्रतिनिधियों को मिले। 20 सूत्री कमेटी कैसे गठित होगी। पूर्व सीएस राजबाला वर्मा द्वारा सभी इंजीनियरिंग सेल को मर्ज कर दिया गया है। इसे रिवोक करना है। साथ ही बाहर फंसे मजदूरों और छात्रों को लाने के लिए सरकार कैसे मैकेनिज्म तैयार करे इन सब पर बात हुई। ये सभी मामले सीएम के समक्ष रखे जायेंगे। चारो मंत्री इसके पहले भी अन्य मामलों को लेकर मुख्यमंत्री से मिल चुके हैं। उसमें क्या हुआ, इस पर भी चर्चा की जानी है। चारो मंत्री मुख्यमंत्री से मिलने भी पहुंचे। बाहर निकल कर मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि तबादला का विशेष अधिकार सीएम को है। गृह विभाग उन्ही के पास है। प्रोजेक्ट भवन में बन्ना गुप्ता से पूछे जाने पर उनका कहना था कि वे अपने बयान पर कायम हैं। हालांकि कांग्रेस के अन्य किसी मंत्री ने उनके बयान का समर्थन नहीं किया है। उधर, झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह ने साफ किया है कि सरकार में कहीं कोई विवाद नहीं है। कांग्रेस के मंत्रियों से उनकी बात हुई है।

    सीएम ने कहा-नाराजगी की जानकारी मुझे नहीं

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि कांग्रेस के मंत्रियों की नाराजगी की जानकारी मुझे नहीं है। मेरी जब उनसे बात होगी, तब ही कुछ कह सकूंगा। ऐसे मंत्रियों के नाराज होने का सवाल ही नहीं है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड की विशेष ट्रेन चलाने की मांग को बिहार समेत पांच राज्यों का समर्थन
    Next Article कोरोना संकट के समय में डीके सिंह को विरमित करना उचित नहीं : बाबूलाल मरांडी
    azad sipahi

      Related Posts

      शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह अरेस्ट

      May 20, 2025

      आदिवासी विरोधी सरकार की टीएससी बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं : बाबूलाल मरांडी

      May 20, 2025

      जेपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से

      May 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह अरेस्ट
      • आदिवासी विरोधी सरकार की टीएससी बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं : बाबूलाल मरांडी
      • जेपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से
      • नये खेल प्रशिक्षकों की बहाली प्रक्रिया जल्द, प्राथमिक सूची तैयार
      • यूपीए सरकार ने 2014 में सरना धर्म कोड को किया था खारिज : प्रतुल शाह देव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version