Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»चाईबासा»पश्चिम सिंहभूम पुलिस को सफलता, देसी कट्टा का भय दिखाकर लूटने के आरोप में 6 अपराधकर्मी गिरफ्तार
    चाईबासा

    पश्चिम सिंहभूम पुलिस को सफलता, देसी कट्टा का भय दिखाकर लूटने के आरोप में 6 अपराधकर्मी गिरफ्तार

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskApril 7, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    चाईबासा।पश्चिमी सिंहभूम जिले अंतर्गत सदर चाईबासा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री अमर कुमार पांडे के द्वारा जानकारी दी गई कि ट्रक चालक जितेंद्र कुमार जिला नवादा (बिहार) के लिखित आवेदन पर मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 46/20 दिनांक 5 अप्रैल 2020 के तहत दर्ज कांड का उद्भेदन चाईबासा पुलिस के द्वारा किया गया है।उन्होंने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक श्री इंद्रजीत माहथा के द्वारा उक्त कांड के त्वरित उद्भेदन हेतु सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया एवं प्राथमिकी में अंकित हुलिया तथा प्राप्त आसूचना के आधार पर मुफ्फसिल थाना अंतर्गत मोचीसाई ग्राम में संदेह के आधार पर अभियुक्त सन्नी टोपो,राहुल भुईंया, संजय कच्छप,शनी भुईयां, बंटी राम, अर्जुन सुंडी इन सभी के घरों पर छापेमारी के दौरान वादी जितेंद्र कुमार एवं खलासी मुकेश यादव के पास से लूटा गया रुपया, मोबाइल, आधार कार्ड एवं अन्य सामान तथा कांड में प्रयुक्त हथियार व गोली बरामद की गई। विधिवत गिरफ्तारी के उपरांत पूछताछ के क्रम में सभी अभी तो के द्वारा अपने-अपने स्वीकारोक्ति बयान में कांड में घटित घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की गई।

    सदर एसडीपीओ के द्वारा जानकारी दी गई कि वादी के द्वारा मुफ्फसिल थाना में एक लिखित आवेदन दिया गया कि 4 अप्रैल को वह ट्रक नंबर जेएच12एल-0421 पर नवादा से गेहूं लोड कर खलासी मुकेश यादव के साथ चाईबासा के लिए प्रस्थान किया था, करीब उसी दिन शाम 5:00 बजे सरायकेला मोर, चाईबासा पहुंचकर ट्रक को सड़क के बाएं किनारे पर खड़ा कर दिया। रात्रि करीब 9:00 बजे ट्रक के केबिन में खाना बनाने के दौरान एक अपराध कर्मी चेहरा ढक कर ट्रक के दाहिने तरफ से जबरदस्ती प्रवेश किया और कमर में खोसा हुआ देसी कट्टा निकालकर वादी के कनपटी में सटा दिया तथा जान मारने की धमकी देते हुए वादी का सामान लूटकर भाग गया। वादी के द्वारा बताया गया कि लूटपाट के दौरान चार अपराध कर्मी ट्रक के नीचे ट्रक को घेर कर तथा 2 अपराध कर्मी हाफ पेंट,टी-शर्ट पहने हुए को उसके एवं खलासी के द्वारा देखा गया। वादी के लिखित आवेदन पर मुफस्सिल थाना में कांड संख्या 46/20 दर्ज करते हुए अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपीएम मोदी की तस्वीर पर लिखे थे अपशब्द, नोएडा पुलिस ने पहुंचाया हवालात
    Next Article झारखंड सीमा से सटे पश्चिम बंगाल के जंगल में हो गयी हाथियों के बीच लड़ाई, एक हाथी की मौत
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल

      May 23, 2025

      मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात

      May 23, 2025

      मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      • झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल
      • मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात
      • मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख
      • न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version