Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»केंद्र की चूक से फैला कोरोना का जाल : बन्ना गुप्ता
    Breaking News

    केंद्र की चूक से फैला कोरोना का जाल : बन्ना गुप्ता

    azad sipahiBy azad sipahiApril 28, 2020Updated:April 28, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जांच केंद्र बढ़ाने के लिए आइसीएमआर को लिखा पत्र

    लालू पूरी तरह से सुरक्षित हैं, जिस वार्ड में हैं वह बिल्कुल अलग है

    रांची। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि निश्चित तौर पर जब जांच का दायरा बढ़ा है, तो परिणाम भी तेजी से आ रहे हैं। पहले सिर्फ एक जगह जांच हुआ करता था, अब राज्य में पांच जगहों पर जांच किये जा रहे हैं। साथ ही तीन जगहों पर जांच की शुरूआत करने को लेकर आइसीएमआर को पत्र लिखा है। कोरोना की बढ़ती संख्या पर मंत्री ने कहा कि हम सब इससे भयभीत नहीं हैं। क्योंकि कोने-कोने से हम संक्रमित मरीजों को ढूंढ कर निकाल रहे हैं। भले ही संख्या बढ़ रही है, लेकिन एक भी मरीज नहीं छूटे, यह सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जो भी मरीज मिल रहे हैं, उन्हें क्वारेंटाइन किया जा रहा है। साथ ही आइसोलेशन केंद्र में रखा जा रहा है और उनका बेहतर उपचार किया जा रहा है।

    बन्ना गुप्ता ने स्वास्थ्य कर्मियों और प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे लोग दिन-रात मेहनत कर मरीजों को ढूंढ कर निकाल रहे हैं। साथ ही उनका उपचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई ऐसे मरीज भी सामने आये हैं, जिनमें कोई सिम्टम नजर नहीं आ रहे हैं, लेकिन थ्योरी पर हम काम कर रहे हैं।

    स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि कहीं ना कहीं लापरवाही तो जरूर हुई है। जिसकी वजह से कोरोना का संक्रमण रांची में फैला है। कोरोना बढ़ने के लिए उन्होंने भारत सरकार की चूक को मुख्य कारण बताया। श्री गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार की चूक की वजह से ही भारत में कोरोना प्रवेश किया है। भारत सरकार को जानकारी थी कि यह बीमारी विदेश से आ रही है। इसके बाद भी इंटरनेशनल फ्लाइट को नहीं रोका गया। यही नहीं, तब्लीगियों के जमावड़े को भी नहीं रोका गया।  कहा कि जांच की प्रक्रिया लगातार जारी है। कई मरीज एक बार पॉजिटिव आने के बाद निगेटिव भी आते हैं। फिर से पॉजिटिव भी होते हैं, तो लगातार कई बार उनकी जांच की जाती है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि लालू यादव पूरी तरह से सुरक्षित हैं। वह रिम्स के जिस वार्ड में हैं, वह बिल्कुल अलग है। अगर किसी तरह की कोई बात होती है, तो बेहतर उपचार की व्यवस्था जरूर की जायेगी।

    कमियों के कारण सीआरपीएफ तैनात

    हिंदपीढ़ी में सीआरपीएफ की तैनाती को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि लोगों में जागरूकता लगातार की जा रही है, लेकिन लॉकडाउन के पालन में कुछ कमियां जरूर देखी गयीं, जिसको सीआरपीएफ की तैनाती के बाद सख्ती से पालन होेगा।

    अपने दम पर कोरोना की जंग लड़ रही सरकार

    केंद्र सरकार पर स्वास्थ्य मंत्री ने फिर से गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हम जितनी सामग्री की मांग करते हैं, उसके हिसाब से ऊंट के मुंह में जीरा के फौरन के बराबर मिलती है। हम एक लाख 20 हजार एन95 मास्क की मांग करते हैं और हमको 10 हजार मिलता है। उन्होंने कहा कि पीपीइ किट को छोड़कर ना तो वेंटिलेटर मिला ना थर्मल स्कैनर और ना ही मास्क, पूरी व्यवस्था राज्य सरकार अपने स्तर से कर रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleओछी राजनीति कर रही है भाजपा: आलोक दुबे
    Next Article अभी तक 2.76 मीट्रिक टन धान की खरीद: डॉ रामेश्वर
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी

      July 16, 2026

      आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी

      July 16, 2026

      अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार

      July 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी
      • आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी
      • अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार
      • झारखंड में अनुपस्थित डॉक्टरों पर कार्रवाई की तैयारी, 28 जुलाई तक योगदान नहीं देने पर खत्म होगी सेवा
      • श्रावणी मेला 2026: देवघर बाबा मंदिर में वीआईपी कल्चर पर रोक, रविवार और सोमवार को बंद रहेगा शीघ्रदर्शनम
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version