Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»क्राइम ब्रांच :150 से अधिक देशों से मरकज को आता था पैसा
    Breaking News

    क्राइम ब्रांच :150 से अधिक देशों से मरकज को आता था पैसा

    azad sipahiBy azad sipahiApril 21, 2020Updated:April 21, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी मरकज मामले में अपराध शाखा ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि मरकज से लोग विदेश भी जाते थे, जिनका उद्देश्य धर्म प्रचार नहीं बल्कि पैसा लाना था। पुलिस को इस बात के भी सुबूत मिले हैं कि कई देशों के राष्ट्रियाध्यक्ष की तरफ से इन्हें पैसे भी मिलते थे। साथ ही जांच में ये बात भी सामने आई है कि मरकज से लोग चीन भी गए थे और चीन से लोग मरकज में भी आए थे।
    जांच में मरकज से 150 से ज्यादा देशों में जाने बात भी सामने आ चुकी है। अभी तक तो हम सभी यही जानते थे कि मरकज से जुड़े लोगों को दूसरे देशों में धर्म प्रचार के लिए भेजा जाता था लेकिन जांच में पाया गया कि इनका असली मकसद दूसरे देशों से पैसा लाना था। मतलब धर्म का प्रचार करने के नाम पर विदेशों से पैसा इकट्ठा किया जाता था। मरकज से जाने वाला व्यक्ति खुद ही अपना विदेश जाने का खर्च भी उठाता था। हैसियत के हिसाब से व्यक्ति को विदेश भेजा जाता था।
    यदि कोई पैसे वाला है तो उसे विदेश भेजा जाता था और कम पैसे वाला है तो उसे भारत में ही किसी अन्य राज्य में भेज दिया जाता था। जांच में इस बात की पुष्टि हुई है कि मरकज के खातों में विदेशों से बड़ा फंड भी आया है। संगम विहार में रहने वाले जिस जमाती ने संगम विहार व देवली में जो तीन हॉटस्पॉट बनाए हैं वह मरकज के कहने पर फिजी गया था। फिजी से दिल्ली आने के बाद वह अपने घर जाने के बजाय मरकज में गया था और वहीं पर तीन दिन रहा था। जांच में पाया गया कि मरकज में चीन से भी नौ जमाती आए थे। इन जमातियों को पुल प्रह्लादपुर रेलवे कंपाउंड में बने क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। माना जा रहा है कि विदेश जाने वाले लोग कोरोना महामारी से पीड़ित हो गए हों।
    अपराध शाखा ने मौलाना साद को टेस्ट कराने का कहा
    दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मरकज के मौलाना मोहम्मद साद को कहा है कि वह सरकारी अस्पताल में कोरोना का टेस्ट कराएं, ताकि पूछताछ में शामिल किया जा सके। अपराध शाखा के अधिकारियों का कहना है कि कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट मिलने के बाद ही पुलिस मौलाना साद को जांच के लिए बुलाएगी। साद काफी समय से जामिया नगर के जाकिर नगर में रह रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि वह जानबूझकर टेस्ट नहीं करा रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएक साल के बेटे को पिता के शव की जगह पुतले का करना पड़ा अंतिम संस्कार
    Next Article मध्य प्रदेश: जबलपुर में पुलिस की पिटाई से किसान की मौत
    azad sipahi

      Related Posts

      हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दी बधाई

      May 21, 2025

      शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई

      May 21, 2025

      यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दी बधाई
      • शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो
      • शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई
      • यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा
      • मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version