चंडीगढ़
पंजाब के पटियाला में एक ऑपरेशन के दौरान घायल हुए असिस्टेंट सब-इन्स्पेक्टर हरजीत सिंह को उनकी वीरता के लिए सम्मानित किया गया है। पंजाब सरकार ने एएसआई हरजीत सिंह को प्रमोट करके उन्हें एसआई बना दिया है। हमले में हरजीत सिंह का हाथ कट गया था, जिसे डॉक्टरों ने लंबी सर्जरी के बाद जोड़ दिया था। हरजीत सिंह के अलावा इस ऑपरेशन में शामिल तीन और पुलिसकर्मियों को डीजीपी मेडल से सम्मानित किया गया है।
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बताया, ‘पटियाला सब्जी मंडी में कर्फ्यू लागू करवाने के दौरान हुए हमले में घायल हुए एएसआई हरजीत सिंह प्रमोट करके एसआई बनाया गया है। यह सम्मान उनकी वीरता और साहस के लिए दिया गया है।’ पटियाला जिले की एक सब्जी मंडी में कर्फ्यू पास दिखाने के लिए कहने के बाद निहंगों के समूह ने पुलिस दल पर हमला किया था। इस हमले में हरजीत सिंह का हाथ तलवार से कट गया था जबकि पंजाब पुलिस के तीन अन्य पुलिसकर्मी और एक मंडी अधिकारी घायल हो गया था।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



