Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»सीएम हेमंत सोरेन की पहल : रांची में फंसे बंगाल के 10 मजदूरों तक पहुंचा राशन
    Breaking News

    सीएम हेमंत सोरेन की पहल : रांची में फंसे बंगाल के 10 मजदूरों तक पहुंचा राशन

    azad sipahiBy azad sipahiApril 23, 2020Updated:April 23, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राज्यस्तरीय कोरोना नियंत्रण केंद्र में कोविड-19 से संबंधित किसी भी तरह की सहायता के लिए टॉल फ्री नंबर 181 पर कॉल आते ही पूरी टीम सक्रिय हो जा रही है। सूचना मिली कि पश्चिम बंगाल के हावड़ा निवासी तहीदुल इस्लाम एवं अन्य नौ लोग रांची स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत केएमवी धुर्वा में मजदूरी करने आये थे। लॉकडाउन के कारण काम बंद होने से इन्हें खाद्यान्न की समस्या होने लगी। इन्होंने 181 पर संपर्क किया, जिसपर नियंत्रण केंद्र द्वारा तत्काल जिला आपूर्ति पदाधिकारी को सूचित किया गया। उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज चार घंटे में ही इन मजदूरों तक राशन उपलब्ध कराया।
    फंसे बिहारी मजदूरों तक तक पहुंचा राहत
    बिहार निवासी प्रमोद मंडल एवं अन्य लोग रांची के तमाड़ में मजदूरी करने आये थे। लॉकडाउन के कारण काम बंद होने से इनके समक्ष खाद्य सामग्री से संबंधित समस्या होने लगी। इन लोगों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। कोरोना कंट्रोल रूम में इन्होंने संपर्क किया जिसके पश्चात नियंत्रण केंद्र द्वारा जिला आपूर्ति पदाधिकारी रांची से संपर्क किया गया। जिला आपूर्ति पदाधिकारी के द्वारा इन लोगों को राशन उपलब्ध कराया गया।
    सरकार का प्रयास: कोई कोई भूखा नहीं रहे
    लॉकडाउन 3 मई तक चलेगा। इस दौरान कोई राज्य में भूखा नहीं रहे, इसके लिए झारखंड सरकार प्रयास कर रही है।विभिन्न योजनाओं के तहत लोगों तक भोजन और खाद्य सामग्री पहुंचाया जा रहा है। खाद्य आपूर्ति विभाग लोगों तक विभिन्न योजनाओं के तहत राशन एवं खाना पहुंचाया जा रहा है। आंकड़ों के अनुसार अब तक 1,83,031 लोगों तक अनाज पहुंचा दिया गया है। वहीं नन पीडीएस के तहत 2,41,819 लोगों तक अनाज उपलब्ध करा दिया गया है। दाल भात की विभिन्न योजनाओं में अब तक 98,65,820 लोगों को खाना खिलाया गया है।
    फंसे लोगों की सहायता की पहल
    लॉकडाउन की वजह से झारखंड के कई लोग राज्य के बाहर फंसे हुए हैं। राज्य सरकार उनकी सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। श्रम विभाग द्वारा जारी टॉल फ्री नंबर्स पर अब तक 31,776 कॉल प्राप्त हुए हैं, जिसमें राज्य के बाहर 9,33,505 लोगों के फंसे होने की सूचना प्राप्त हुई है। अब तक सरकार द्वारा 12,870 जगहों पर फंसे 4,86,373 मजदूरों के खाने एवं रहने की व्यवस्था की गयी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों की ओपीडी चालू कराये सरकार : प्रतुल शाहदेव
    Next Article दिल्ली के जहांगीरपुरी के एक गली में ही मिल गये 46 करोना मरीज
    azad sipahi

      Related Posts

      सड़क हादसे में दो की मौत

      June 14, 2025

      स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को

      June 14, 2025

      पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल

      June 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version