प्रयागराज- उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के नैनी क्षेत्र में अपहरण में असफल रहे युवकों ने एक युवती को यमुना नदी में फेंक दिया और फरार हो गये।
पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को यहां बताया कि नैनी क्षेत्र के मोहब्बतगंज गांव निवासी एक युवती बुधवार रात शौच के लिए यमुना कछार की तरफ गयी थी। इसी दौरान उसी क्षेत्र निवासी गुड्डू नामक युवक उसे अपने साथियों के साथ मिलकर नाव में लादकर ले जाने लगा। युवती ने शोर मचा दिया। युवती के शोर मचाने पर गांव के लोग घाट की तरफ दौड़ पड़े। अपहर्ता ने अपने को मकसद में असफल होते देख युवती को यमुना नदी में फेंक दिया और नाव लेकर फरार हो गये।
उन्होंने बताया कि युवती की मां ने बताया कि आरोपी युवक उसी गांव का है। वह उसकी लड़की से एक तरफा प्यार करता है और शादी का दबाव बना रहा था। शादी से इन्कार करने के कारण उसने अपहरण का प्रयास किया