Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»कोटा में फंसे झारखंड के छात्रों की मदद के लिए सांसद महेश पोद्दार ने की पहल
    Breaking News

    कोटा में फंसे झारखंड के छात्रों की मदद के लिए सांसद महेश पोद्दार ने की पहल

    azad sipahiBy azad sipahiApril 23, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लोकसभा स्पीकर को पत्र भेजा,ओम बिरला ने दिया समाधान का आश्वासन

    आजाद सिपाही संवाददाता

    रांची। कोटा में रह रहे झारखंडी बच्चों के मुद्दे पर हो रही बयानबाजी से आजिज आकर राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार ने बुधवार को बड़ी पहल की। उन्होंने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, जो कोटा के सांसद भी हैं, को एक पत्र भेजा। स्पीकर ने इस पत्र का तत्काल संज्ञान लिया और सांसद को फोन कर आश्वस्त किया कि कोटा में झारखंड ही नहीं, देश के किसी भी राज्य का बच्चा अगर किसी भी प्रकार की तकलीफ में हो, तो उनके दफ्तर को सूचित किया जाये, समाधान होगा। इसके फौरन बाद उनके दफ्तर से उनके सहयोगियों ने फोन कर जो जानकारी दी, उससे कई बातें स्पष्ट हो गयी हैं। सांसद ने कहा कि स्पीकर ने खुद राजस्थान सरकार, केंद्रीय गृह मंत्रालय, पीएमओ आदि से बात की है, समन्वय स्थापित किया है। कोटा में रह रहे बच्चों को उनके गृह राज्य तक ले जाने में कोई दिक्कत नहीं है। संबंधित राज्य सरकार पहल करे, तो यह काम फौरन हो सकता है। संबंधित राज्य सरकार राजस्थान सरकार, कोटा जिला प्रशासन या यहां तक कि कोटा में स्पीकर द्वारा नियुक्त स्वयंसेवकों से भी संपर्क कर आवश्यक जानकारी हासिल कर सकती है और बच्चों को वापस लाने का प्रबंध कर सकती है।

    श्री पोद्दार ने कहा कि कोटा में रह रहे बच्चों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। स्पीकर के दफ्तर से कुछ संपर्क सूत्र उपलब्ध कराये गये हैं, जिन्हें इन्हें बच्चों की तकलीफ के बारे में जानकारी दी जा सकती है। बच्चों को फौरन राहत पहुंचाने का प्रयास होगा। इनमें नयी दिल्ली स्थित लोकसभा अध्यक्ष के कार्यालय (011-23014011/ 4022) या कोटा में कार्यरत स्वयंसेवक (0744-2505555, 9414186100, 9414176400, 9783977701) से संपर्क किया जा सकता है।

    सांसद श्री पोद्दार ने कहा है कि इस मुद्दे पर झारखंड के मंत्रियों को राजस्थान की कांग्रेसी सरकार से बात करने की जरूरत है। इससे चुटकी में समस्या का समाधान हो सकता है और कई भ्रम दूर हो सकते हैं। सांसद ने सुझाव दिया है कि दिल्ली स्थित झारखंड भवन से अधिकारियों का एक दल कोटा भेजा जा सकता है, जो वहां जाकर बच्चों की तकलीफ से अवगत होकर  उन्हें दूर कर सकता है अथवा उन्हें वापस लाने की संभावनाएं तलाश सकता है। सांसद ने कहा है कि फिलहाल स्पीकर द्वारा उपलब्ध कराये गये नंबरों पर संपर्क कर कोटा में रह रहे बच्चे या उनके अभिभावक अपनी समस्याओं का समाधान पा सकते हैं। श्री पोद्दार के अनुसार, यदि किसी को कभी भी उनकी सेवा की आवश्यकता हो, तो ट्विटर अकाउंट @maheshpoddarjhr  पर सूचना दें। वह समाधान का भरपूर प्रयास करेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोरोना योद्धाओं को सहृदय आभार: हेमंत सोरेन
    Next Article कैसे लड़ें कोरोना से जंग, नगर निगम के तमाम दावे फेल
    azad sipahi

      Related Posts

      सड़क हादसे में दो की मौत

      June 14, 2025

      स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को

      June 14, 2025

      पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल

      June 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version