Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»कैसे लड़ें कोरोना से जंग, नगर निगम के तमाम दावे फेल
    Breaking News

    कैसे लड़ें कोरोना से जंग, नगर निगम के तमाम दावे फेल

    azad sipahiBy azad sipahiApril 23, 2020Updated:April 23, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • 10 मिनट की बारिश और हिंदपीढ़ी नाला रोड मुहल्ला नाले में तब्दील
    • लॉकडाउन का कैसे हो अनुपालन, जब घरों में घुस रही सड़क और नाले की गंदगी
      आजाद सिपाही संवाददाता
      रांची। गुरुवार को हुई 10 मिनट की बारिश ने हिंदपीढ़ी में नगर निगम के कार्यों की पोल खोल दी है। थोड़ी ही देर की बारिश के यहां का नाला रोड मुहल्ला सचमुच के नाले में तब्दील हो गया। नाले की गंदगी सड़कों पर बहने लगा। कई घरों में भी गंदगी अंदर चली गयी। कई घर सड़क के पानी में डूब गये। आलम यह था कि कोरोना से जंग लड़ रहे मुहल्ले के लोगों के समक्ष विकट स्थिति उत्पन्न हो गयी कि अब वे लॉकडाउन का पालन करें या घर से नाले की गंदगी को बाहर निकालें। घर से नाले का पानी बाहर फेंकते लोग बस रांची नगर निगम को कोसते नजर आये।
      बारिश ने बिगाड़ी हिंदपीढ़ी नाला रोड की सूरत
      जल निकासी का प्रबंध न होने और जाम नालियोंं के कारण जहां नाला रोड तालाब सदृश्य नजर आने लगा, वहीं मुहल्ले के कई क्षेत्रों में जल भराव तथा नालियों का गंदा पानी सड़क पर बहते हुए लोगों के घरों में भी प्रवेश कर गया। 10 मिनट की बारिश से पूरे मुहल्ले की स्थिति नारकीय हो गयी। जगह-जगह नालियों का कचरा ही नजर आया। हर साल बारिश से पहले शहर में जल निकासी की व्यवस्था और जाम नालियों की साफ-सफाई का दावा किया जाता है, लेकिन अभी तक वृह्द कार्ययोजना बना जल निकासी का पुख्ता प्रबंध नहीं करने से यह समस्या हर साल पहली बारिश में सामने आती है। लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बता दें कि राजधानी रांची का हिंदपीढ़ी मुहल्ला राज्य में कोरोना का हाट स्पाट बना हुआ है। सबसे अधिक 32 कोरोना संकम्रित यहां मिले हैं। बावजूद इसके नगर निगम यहां सफाई कार्यों में लापरवाही बरत रहा है। जो निगमकर्मी या आ भी रहे हैं, वे महज सेनिटाइजेशन कर चले जाते हैं। साफ-सफाई पर खास ध्यान नहीं दिया जा रहा, जिसके कारण मुहल्ले में कई जगहों पर कूड़े-कचरे का अंबार लगा है। गुरुवार को हुई बारिश के बाद यही कचरा सड़क और नाले में बहने लगा। फिर पानी के साथ यह घरों में जाने लगा। जबकि विश्व स्वास्थ्य संगठन का स्पष्ट निर्देश है कि कोरना संकम्रित इलाकों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाये।
      कोरोना की जंग में सहयोग करना चाहते हैं हिंदपीढ़ीवासी
      हिंदपीढ़ी घनी आबादी वाला मुहल्ला है। महज तीन किमी के दायरे में यहां 60 हजार से ज्यादा की आबादी है। यहां कई संकरी और पतली गलिया हैं। यहां की लगभाग सभी नालियां गंदगी से अटी पड़ी हैं। इनकी सफाई को लेकर कभी भी नगर निगम ने चिंता नहीं की। कोरोना से जंग के लिए मेयर आशा लकड़ा भले ही नगर विकास विभाग और सरकार पर राशि नहीं देने का आरोप लगा रही हों, परंतु सच्चाई तो यही है कि अब तक हिंदपीढ़ी में साफ-सफाई के नाम पर क्या हुआ, यह किसी से छुपा नहीं है। हिंदपीढ़ी के लोग भी अब कोरोना की इस जंग में आगे आ रहे हैं। यहां के प्रबुद्ध और समाजसेवी भी राहत कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं, ताकि लॉकडाउन की वजह से किसी गरीब को भूखे नहीं सोना पड़े। परंतु नगर निगम की इस तरह की बेरूखी और हिंदपीढ़ी को बदनाम करने के कुचक्र के बीच कोरोना के हमले से सबका उत्साह फीका पड़ जाता है। लोगों का कहना है कि इस समय जिस तरह की मुसीबत से वे घिरे हैं, इसमें प्रशासन और नगर निगम को इन छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखना चाहिए, ताकि उनपर अतिरिक्त कार्यों का बोझ न बढ़े और वे भी इस संकट में सहयोग कर सकें।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोटा में फंसे झारखंड के छात्रों की मदद के लिए सांसद महेश पोद्दार ने की पहल
    Next Article भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा गलत बयानी कर रहे हैं वित्त मंत्री
    azad sipahi

      Related Posts

      सड़क हादसे में दो की मौत

      June 14, 2025

      स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को

      June 14, 2025

      पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल

      June 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version