Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, July 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»कोडरमा»अब तक पांच लाख लोगों को खाना खिला चुकी है पुलिस
    कोडरमा

    अब तक पांच लाख लोगों को खाना खिला चुकी है पुलिस

    azad sipahiBy azad sipahiApril 8, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोरोना के खिलाफ सड़कों पर मोर्चा संभाले हुए हैं जवान
    ग्मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और डीजीपी एमवी राव को जाता है श्रेय
    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। कोरोना के असली योद्धा झारखंड पुलिस और डॉक्टर हैं। पुलिस गरीबों को खाना खिलाने से लेकर लॉकडाउन को सफल बनाने में जुटी है। अब तक पांच लाख लोगों को पुलिस ने खाना खिलाया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और डीजीपी एमवी राव के निर्देश पर जवान डटे हुए हैं। अगर झारखंड पुलिस न रहे तो लॉकडाउन फेल हो जायेगा। इसमें कोई दो राय नहीं। ऐसा नहीं है कि कोरोना पुलिसकर्मियों को नहीं होगा। यह भी नहीं है कि झारखंड पुलिस का परिवार नहीं है। करीब 80 हजार लोग सड़क पर हैं। संक्रमण का खतरा इनको भी है। अपनी जान हथेली पर रखकर झारखंडवासियों की सुरक्षा में जुटे हैं। लॉकडाउन में भूखे को खाना खिलाना, जिनके घर राशन नहीं पहुंच रहा है, गैस की किल्लत है, कोई कहीं फंसा है या बीमार है, सब कुछ पुलिस देख रही है। यह वही झारखंड पुलिस है जिस पर कई तरह के आरोप लगते रहे हैं। लेकिन अब उसी पुलिस का हमदर्द चेहरा सामने आया है। हर जिला के एसपी इस काम में जुटे हैं। थाना प्रभारी खाना खिलाने की जवाबदेही उठा रहे हैं। पुलिस मुख्यालय में अभियान के एडीजीपी मुरारी लाल मीणा को एक कमेटी में रखा गया है जिस कमेटी का काम जरूरी सामान जिन इलाकों में नहीं पहुंच रहा है, उसे सुनिश्चित कराना है। वहीं आइजी साकेत कुमार सिंह राज्य के थानों में चलाये जा रहे सामुदायिक किचेन की व्यवस्था देख रहे हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद इस पर निगाह रखे हुए हैं। डीजीपी एमवी राव हर दिन एसपी स्तर के अधिकारियों से बात कर यह सुनिश्चित करा रहे हैं कि सामुदायिक किचेन में जो लोग नहीं पहुंच पा रहे हैं, उनका भोजन संभव हो सके तो घर तक पहुंचे। पुलिस के जिम्मे कोरोना पीड़ितों के परिवार वालों को अस्पताल तक पहुंचाना और इलाके को सील करना भी है। यह काम जान जोखिम में डालकर किया जाता है। लाठी-डंडा से बात करने वाली पुलिस अचानक व्यवहार कुशल हो गयी है। पुलिस के इस रूप की पूरे झारखंड में तारीफ हो रही है और तारीफ होनी भी चाहिए।
    पांच अप्रैल तक पांच लाख लोग खाना खाये: 28 मार्च से पांच अप्रैल तक झारखंड पुलिस ने करीब पांच लाख लोगों को खाना खिलाया है। 28 मार्च को पूरे राज्य में 14 हजार 282 लोगों ने खाना खाया। 29 मार्च को 28 हजार 828, 30 मार्च को 38 हजार 774, 31 मार्च 49 हजार 438, एक अप्रैल को 44 हजार 336, दो अप्रैल 51 हजार 348 , तीन अप्रैल को 47 हजार 418, चार अप्रैल 53 हजार 168 लोग खाना खाये। चार अप्रैल तक यह संख्या 3 लाख 27 हजार 527 थी। पांच, छह और सात अप्रैल को करीब दो लाख लोगों ने पूरे राज्य में, 386 जगहों पर सामुदायिक किचेन पुलिस की ओर से चलाया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोरोना से जंग में हेमंत सोरेन की किलेबंदी
    Next Article अब अंतिम व्यक्ति तक भोजन पहुंचेगा: हेमंत
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड के सभी जिलों में नौ तक बारिश की संभावना

      July 6, 2025

      अपराधियों ने हाइवा में लगाई आग

      July 6, 2025

      बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

      July 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी ने दलाई लामा को 90वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं
      • झारखंड के सभी जिलों में नौ तक बारिश की संभावना
      • अपराधियों ने हाइवा में लगाई आग
      • बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत
      • साकची में निकला अलम का जुलूस
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version