कांग्रेस कमेटी राहत निगरानी समिति ने पहुंचायी मदद

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी राहत निगरानी समिति ने कंट्रोल रूम के माध्यम से आम लोगों को राहत पहुंचाने का काम किया। मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव के नेतृत्व में राहत निगरानी समिति के सदस्य प्रदीप तुलस्यान, आलोक कुमार दुबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने जिलाध्यक्षों से बात की।

वहीं दूसरी तरफ कंट्रोल रूम में उपस्थित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने  कहा कि धान क्रय का लक्ष्य तीन लाख मीट्रिक टन रखा गया था, जो अभी तक 2.76 मीट्रिक टन से ज्यादा धान खरीदा जा चुका है। 15 मई तक भारत सरकार से समय मांगा गया है, उस समय तक लक्ष्य अवश्य ही पूरा कर लेंगे। डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा प्रति क्विंटल धान खरीद के लिए भारत सरकार द्वारा 1815 रुपये दिये जाते हैं। राज्य सरकार उसमें 185 रुपये देती है, इस प्रकार किसानों को 2000 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदते हैं। किसानों को और अधिक लाभ मिले, इसके लिए योजना बनायी जा रही है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version