Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»असली चुनौती लॉक डाउन खत्म होने के बाद: डॉ रामेश्वर
    झारखंड

    असली चुनौती लॉक डाउन खत्म होने के बाद: डॉ रामेश्वर

    azad sipahiBy azad sipahiApril 6, 2020Updated:April 6, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा है कि सरकार के समक्ष असली चुनौती लॉकडाउन खत्म होने के बाद आयेगी। लाखों की संख्या में दूसरे राज्यों में काम करनेवाले मजदूर झारखंड आयेंगे। इनमें से कुछ आ भी चुके हैं। इनके समक्ष रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न होगी। इनके लिए भोजन उपलब्ध कराना सरकार का काम है। सबकुछ पटरी पर आने में कम से कम तीन माह लगेंगे। केंद्र सरकार को चाहिए कि इसके लिए राज्य को विशेष पैकेज दे। पांच हजार करोड़ से ज्यादा शेष राशि जारी करे। साथ ही राज्य को मिलनेवाले जीएसटी का हिस्सा भी तुरंत दे। उन्होंने कहा कि अभी सरकार की आमदनी बंद हो गयी है। राज्य सरकार को पेट्रोल और शराब की बिक्री तथा ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से राजस्व की प्राप्ति होती है। यह सब कुछ बंद हो गया है। इस वजह से सरकार की आमदनी नहीं के बराबर है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार आरबीआइ से पैसा ले लेगी। लेकिन इसमें राज्य सरकारों को भी हिस्सा मिलना चाहिए।
    झारखंड अभी कोरोना वायरस से लड़ने के लिए कई कदम उठा रहा है। इस बीच केंद्र ने सरकार को 284 करोड़ रुपये दिये हैं जो काफी नहीं हैं। इस राशि से ही केंद्र की ओर से उपलब्ध कराये जा रहे मास्क और किट समेत अन्य उपस्करों के लिए भुगतान किया जाना है। श्री उरांव ने कहा कि जो मजदूर जहां काम करते थे वहां के मालिक को चाहिए कि उन्हें पैसा दे। राज्य सरकार भी इनको पैकेज देने पर विचार कर रही है। झारखंड सरकार ने राज्य खाद्यान्न सुरक्षा कानून को लागू किया है। यहां के किसी भी व्यक्ति को भूखा नहीं रहने दिया जायेगा। चौदह अप्रैल के बाद हो सकता है कि सामानों के दाम भी बढ़े। आपूर्ति कम होने के कारण यह स्थिति बन सकती है। इसपर भी सरकार नजर रखेगी।उन्होंने कहा कि केंद्र को यह आकलन करना चाहिए कि कि राज्य को कितनी मदद की जरूरत है। उसके हिसाब से पैसा दिया जाना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसोशल पुलिसिंग की नायाब मिसाल बनी झारखंड पुलिस
    Next Article कोरोना वायरस से जुडी कुछ खास अपडेट
    azad sipahi

      Related Posts

      रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना

      June 13, 2025

      अपील खारिज, हाई कोर्ट ने जेपीएससी पर लगाया एक लाख का जुर्माना

      June 13, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा पर हाई कोर्ट ने लगाया 8000 का जुर्माना

      June 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान
      • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
      • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
      • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
      • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version