Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»पावरफुल इंस्पेक्टर के सामने घुटना टेक चुका है सिस्टम
    झारखंड

    पावरफुल इंस्पेक्टर के सामने घुटना टेक चुका है सिस्टम

    azad sipahiBy azad sipahiApril 9, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • विस चुनाव में एक पार्टी के लिए काम करने का लगा आरोप, अब कदमा के थानेदार
      अजय शर्मा
      रांची। झारखंड पुलिस में पावरफुल दारोगा और इंस्पेक्टर सिस्टम से ऊपर हैं। इनके लिए कोई नियम नहीं है। वे जहां चाहते हैं, उसी जिला में जाते हैं। बाद में मनचाहा थाना में पदस्थापित होते हैं। पुलिस के स्थानांतरण और पदस्थापन का कोई नियम इन पर लागू नहीं होता। पूर्व की सरकार में करीब 50 ऐसे दारोगा और इंस्पेक्टर हैं, जो मनचाहे जिलों में चले गये हैं।
      सरयू राय के विरोध पर हटा दिये गये थे, अब कदमा के थानेदार
      जमशेदपुर में राजीव रंजन सिंह इंस्पेक्टर हैं। जब ये दारोगा थे, तो कम से कम सात थाना में प्रभारी रह चुके हैं। इनका तबादला वहां से दूसरे जिला में हुआ। बाद में इंस्पेक्टर में प्रोन्नत होते ही उन्हें जमशेदपुर भेजा गया। इनके साथ अंजनी कुमार सिंह अभी सीता रामडेरा, मनोज कुमार ठाकुर- सिदगोड़ा, मिथिलेश कुमार सिंह-मानगो के इंस्पेक्टर हैं। बागबेड़ा में राजेश कुमार सिंह हैं। ये भी दुबारा पहुंचे हैं। पहले बात शुरू करते हैं राजीव रंजन सिंह के बारे में। विधानसभा चुनाव में राजीव रंजन सिंह साकची के थाना प्रभारी थे। आरोप लगा कि उन्होंने भाजपा के पक्ष में काम करते हुए विधायक सरयू राय के समर्थक के यहां छापामारी कर दी। उस समय सरयू राय ने इस मामले को मुद्दा बनाया और राजीव रंजन सिंह को साकची से हटा दिया गया था। साथ ही मुख्यालय रांची में योगदान देने का निर्देश दिया गया था। उन्होंने रांची में योगदान नहीं दिया। कुछ दिन बाद निलंबन भी वापस हो गया और वे अब कदमा के थानेदार हैं। चार ऐसे इंस्पेक्टर हैं, जो जमशेदपुर में दारोगा के रूप में लंबे समय से हैं। अब इंस्पेक्टर के रूप में कार्यरत हैं।
      रांची, धनबाद और हजारीबाग में दोबारा भेजे गये इंस्पेक्टर
      रांची, धनबाद और हजारीबाग में भी 30 से अधिक वैसे इंस्पेक्टर हैं, जो इन जिलों के बेहतर थानों में पहले रह चुके हैं। इनमें रांची में 10, धनबाद में 10 और हजारीबाग में 10 इंस्पेक्टर हैं।
      इस तरह निकाला अनोखा रास्ता
      आइपीएस अधिकारियों ने इसके लिए जो रास्ता निकाला, वह भी अनोखा है। पैसे के खेल में रास्ता तो निकल ही जाता है। अनुशंसा की गयी कि अपराध रोकने के लिए दोबारा भेजा गया है, लेकिन सच इसके उलट है। कमजोर दारोगा इंस्पेक्टर के लिए सारे नियम लागू होते हैं। दबंग के लिए नहीं।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची में तेज आंधी व ओलावृष्टि के साथ हुई बारिश से मौसम हुआ सुहाना
    Next Article कोरोना की जंग में चिकित्सकों की बड़ी भूमिका : हेमंत सोरेन
    azad sipahi

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version