आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। झारखंड में कोरोना का संक्रमण अचानक खतरनाक रूप से बढ़ने लगा है। रविवार को 15 नये मामले सामने आये। इनमें सदर अस्पताल की वे तीन नर्सें भी शामिल हैं, जिन्होंने हिंदपीढ़ी की संक्रमित महिला का प्रसव कराया था। राज्य का यह पहला मामला है, जब किसी मेडिकल टीम के सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। बाकी 12 संक्रमितों में हिंदपीढ़ी के आठ, लोवाडीह के दो और गढ़वा के दो शामिल हैं। राज्य में यह पहला मौका है, जब एक साथ इतने अधिक संक्रमित मिले हैं। इन सभी को रिम्स स्थित कोविड-19 अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। इन नये मामलों के सामने आने के बाद राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 83 हो गयी है। इनमें से चार की मौत हो चुकी है।
गुरुनानक स्कूल के बेस कैंप का एक मजदूर भी पॉजिटिव
हिंदपीढ़ी में रविवार को मिले आठ संक्रमितों में से एक गुरुनानक स्कूल में बनाये गये जिला प्रशासन के बेस कैंप में काम करनेवाला मजदूर भी शामिल है। वह ओड़िशा से गया लौटने के दौरान रांची में 14 दिन के क्वारेंटाइन में रहा था। 16 अप्रैल से वह बेस कैंप में मजदूर के रूप में काम कर रहा था। 20 अप्रैल को उसका सैंपल लिया गया, जिसकी रिपोर्ट 26 अप्रैल को आयी। हिन्दपीढ़ी में मुख्यमंत्री आहार बांटने में शामिल मजदूर पाया गया कोरोना पॉजिटिव
सेनिटाइज होगा गुरूनानक स्कूल स्थित कंट्रोल रूम
बेस कैंप के एक मजदूर के संक्रमित पाये जाने के बाद जिला प्रशासन गुरुनानक स्कूल को सेनिटाइज करने की तैयारी में जुट गया है। उस मजदूर युवक के संपर्क में जितने भी लोग आये हैं, उन सबको क्वारेंटाइन में भेजा जायेगा। रांची डीडीसी अनन्य मित्तल ने बताया कि मजदूर युवक कोरोना पॉजिटिव कैसे हुआ, इसकी जांच की जा रही है।
अब तक कुल 86 संक्रमित
राज्य के कुल 83 संक्रमित मरीजों में 56 रांची के, 10 बोकारो के, धनबाद, देवघर, गिरिडीह और सिमडेगा के दो-दो तथा हजारीबाग, गढ़वा और पलामू के तीन-तीन शामिल हैं। राज्य में 83 कोरोना के पॉजिटिव केस में 68 एक्टिव हैं, जिनका अलग-अलग जगहों पर कोविड-19 सेंटर में इलाज चल रहा है। कुल मरीजों में से 12 स्वस्थ हो चुके हैं।
31 मार्च को मिला था पहला मरीज
झारखंड में कोरोना संक्रमण का पहला मामला 31 मार्च को सामने आया था। हिंदपीढ़ी से पकड़े गये विदेशियों में से एक महिला को कोरोना संक्रमित पाया गया था। वह स्वस्थ हो गयी है और फिलहाल पुलिस हिरासत में है। इसके बाद से लगातार संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



