Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, January 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»चक्रवात से ज्यादा दर्द दीदी के विश्वासघात ने दिया : मोदी
    देश

    चक्रवात से ज्यादा दर्द दीदी के विश्वासघात ने दिया : मोदी

    adminBy adminApril 13, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हृदय नारायण सिंह
    कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार को धुआंधार प्रचार किया और कई रैलियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बंगाल को चक्रवात से अधिक दर्द दीदी के विश्वासघात ने दिया है। उन्होंने दावा किया कि चार चरणों के चुनाव में ही भाजपा की सेंचुरी पूरी हो गयी है और दो मई को ममता बनर्जी की विदाई तय है। अम्फान चक्रवात का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल की जनता को जितना दर्द चक्रवात ने दिया, उससे ज्यादा दर्द दीदी के विश्वासघात ने दिया। उन्होंने कहा कि आपने गरीबों का अन्न ही नहीं लूटा, बल्कि इस मुश्किल समय में मनरेगा का सहारा भी आपके तोलाबाजों ने लूट लिया। अम्फान की बर्बादी किसी का मजहब देखकर नहीं आयी।
    पीएम मोदी ने कहा कि यह चुनाव आसोल पोरिबोर्तन का चुनाव है। दीदी की तोलाबाजी, कटमनी और कुशासन से मुक्ति का चुनाव है। उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल की टीएमसी सरकार ने हर विरासत का अपमान किया है। दीदी ने बंगाल में अपने राजनीतिक हित के लिए बंगाल के लोगों की हत्या करायी। अपने तोलाबाजों को फायदा पहुंचाया।
    प्रधानमंत्री ने कहा कि दीदी को अहंकार हो गया है कि हर खेल की शुरूआत और अंत उन्हीं से होता है। इसलिए वह खेला होबे-खेला होबे कहती हैं। पर दीदी को यह नहीं भूलना चाहिए कि यह लोकतंत्र है। यहां की भगवान जनता है। यहां खेल भी जनता शुरू करती है और खेला शेष भी जनता करती है। आज के बंगाल की सच्चाई यही है कि टीएमसी का खेल तो खत्म हो गया है।
    बंगाल में जीत का दावा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले बैसाख से ही बंगाल की सत्ता से दीदी की विदाई का काउंटडाउन शुरू हो जायेगा। दो मई को दीदी की सरकार खत्म हो जायेगी। पीएम मोदी ने कहा कि हार-जीत चुनाव में लगी रहती है, पर आपको किसी गरीब के अधिकार को दबाने नहीं दिया जायेगा।

    अपनी बांग्लादेश की यात्रा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि श्री श्री हरिचांद ठाकुर की जन्मस्थली ओड़ाकांदी जाने का अवसर मिला। वहां जाकर पता चला कि किस तरह से ओड़ाकांदी ने दलितों और पिछड़ों को बेहतर जीवन देने के रास्ते दिखाये।
    पीएम मोदी ने कहा, एक बार जिसकी सरकार हट जाती है, वह दोबारा सत्ता में नहीं आती है। आपके (ममता बनर्जी) साथ भी ऐसा ही होगा और आप कभी दोबारा बंगाल की सत्ता में नहीं आ पायेंगी। आपको भी इसका अहसास हो गया है, जिसका पता आपकी बौखलाहट देखकर लग रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने ममता दीदी की कड़वाहट पर भी तंज कसा और कहा, बर्दवान में चावल और मिहिदाना प्रसिद्ध हैं। दीदी (ममता बनर्जी) बंगाल में इतनी मिठास है, लेकिन आप इतनी कड़वाहट कहां से लाती हैं। क्या आपको बर्दवान का मिहिदाना पसंद नहीं है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमधुपुर में चुनावी मुकाबला रोचक मोड़ पर
    Next Article सख्ती: कोरोना सैंपल को लेकर दायर शपथ पत्र पर हाइकोर्ट नाराज
    admin

      Related Posts

      सांबा सीमा क्षेत्र में संदिग्ध ड्रोन गतिविधि के बाद सुरक्षा अलर्ट

      December 31, 2025

      मानवीय संवेदनाओं के बिना अस्तित्व को बचाना मुश्किलः मोहन भागवत

      December 31, 2025

      रेलवे ने चमोली घटना को लेकर जारी किया स्पष्टीकरण

      December 31, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • कांग्रेस को भ्रष्टाचार रुकने से परेशानी : आदित्य साहू
      • सांबा सीमा क्षेत्र में संदिग्ध ड्रोन गतिविधि के बाद सुरक्षा अलर्ट
      • गिरिडीह में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, टाटा मोटर्स मोटोजेन शोरूम सील
      • मानवीय संवेदनाओं के बिना अस्तित्व को बचाना मुश्किलः मोहन भागवत
      • रांची के अपार्टमेंट में गार्ड की संदिग्ध मौत, बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version