Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, July 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»गुजरात: कोरोना की श्रृंखला तोड़ने के लिए लोगों ने शुरू की स्वैच्छिक तालाबंदी
    Top Story

    गुजरात: कोरोना की श्रृंखला तोड़ने के लिए लोगों ने शुरू की स्वैच्छिक तालाबंदी

    shivam kumarBy shivam kumarApril 21, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    कोरोना संक्रमण रोकने के लिए अब डॉक्टर, व्यापार संघ और जनता की ओर से तालाबंदी की मांग उठ रही है लेकिन सरकार की तरफ से कोई निर्णय नहीं लिया जा रहा है, इसलिए अब गुजरात धीरे-धीरे स्वैच्छिक तालाबंदी की ओर बढ़ रहा है। वर्तमान में गुजरात के 10 प्रतिशत से अधिक क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर अधिकांश व्यवसाय बंद कर दिए गए हैं।
    जनता ने कोरोना की श्रृंखला तोड़ने के लिए सरकार से बार-बार तालाबंदी की मांग की है लेकिन सरकार की ओर से अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। गुजरात के 4 बड़े शहरों के साथ गांवों में भी स्वैच्छिक तालाबंदी की जा रही है। अहमदाबाद, राजकोट, वडोदरा, सूरत सहित अधिकांश क्षेत्र दोपहर के बाद आधे दिन के लिए स्वैच्छिक तालाबंदी करते हैं। पाटन, वलसाड, आणंद, अरवल्ली जैसे जिलों में एक सप्ताह के लिए स्वैच्छिक तालाबंदी शुरू हो गई है। इन जिलों को देखकर अन्य जिलों के व्यापारी भी अपने क्षेत्रों में स्वैच्छिक तालाबंदी की तैयारी कर रहे हैं।
    प्रारंभ में व्यापारियों ने केवल शनिवार को सम्पूर्ण और रविवार को आधे दिन के लिए स्वैच्छिक तालाबंदी शुरू की थी लेकिन अब धीरे-धीरे अधिकांश क्षेत्र लगातार 7 से 10 दिनों के लिए स्वैच्छिक तालाबंदी कर रहे हैं। मेहसाणा ट्रेडर्स एसोसिएशन ने स्थानीय प्रशासन के साथ बैठक करके अगले 10 दिनों के लिए दूध, दवा और सब्जियों को छोड़कर सभी बाजारों को बंद करने का फैसला किया है। इसी तरह पाटन के साथ-साथ वलसाड में भी 7 दिन की स्वैच्छिक तालाबंदी की घोषणा की गई है। अरल्ली में मोडासा और बायड में आज से 7 दिनों के लिए स्वैच्छिक तालाबंदी होगी। उल्लंघन करने वालों पर 2,000 रुपये से 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। अहमदाबाद में भी दोपहर 2 बजे के बाद राणीप, न्यू राणीप, वस्त्रापुर, कुबेरनगर, सरदारनगर जैसे क्षेत्रों में स्वैच्छिक तालाबंदी की घोषणा की गई है।
    तालाबंदी के संबंध में अहमदाबाद मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. किरीट गढ़वी ने कहा कि कोरोना संक्रमण के बावजूद लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं। संक्रमण की श्रृंखला तोड़ने के लिए 3 से 4 दिन की तालाबंदी के बजाय 15 दिन की तालाबंदी जरूरी है। एएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. मोना देसाई कहा कि मौजूदा मौसम कोरोना संक्रमण में वृद्धि के लिए जिम्मेदार हैं। यदि लोग कोरोना के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करते हैं तो सरकार के पास संक्रमण की श्रृंखला तोड़ने के लिए कर्फ्यू या तालाबंदी लगाने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा।
    अहमदाबाद मेडिकल एसोसिएशन ने जीसीसीआई को पत्र लिखकर कुछ सुझाव भी दिए हैं। जीसीसीआई को लिखे पत्र में कहा गया है कि केवल उन्हीं उद्योगों में आधी क्षमता के साथ काम जारी रखा जाना चाहिए जिनकी सबसे अधिक जरूरत है। बाकी को कम से कम दो सप्ताह तक बंद किया जाना चाहिए। साथ ही सभी कारीगरों का टीकाकरण कराया जाए।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविकराल होता संकटः 24 घंटे में कोरोना के तकरीबन तीन लाख मामले, 2023 मरीजों की मौत
    Next Article नोटबंदी से कम नहीं है केंद्र की वैक्सीन रणनीति: राहुल
    shivam kumar

      Related Posts

      भारी बारिश से मंगलुरु में भूस्खलन, बिहार के एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, तीन घायल

      July 1, 2026

      नशे के खिलाफ महाअभियान: झारखंड समेत पूरे देश में NCB नष्ट करेगी जब्त ड्रग्स का जखीरा

      July 1, 2026

      हिमांशु सिंह का देर रात हुआ पोस्टमार्टम, छह थाना क्षेत्रों में धारा 163 लागू

      July 1, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हरियाणा सीएम ऑफिस व चंडीगढ़ एयरफोर्स स्कूल समेत कई विद्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी
      • भारी बारिश से मंगलुरु में भूस्खलन, बिहार के एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, तीन घायल
      • 183.50 रुपये तक सस्ता हुआ कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर
      • सफाईकर्मियों को सरकार के तय मानक के अनुसार मिले वेतन : सरयू राय
      • नशे के खिलाफ महाअभियान: झारखंड समेत पूरे देश में NCB नष्ट करेगी जब्त ड्रग्स का जखीरा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version