Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, September 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»विधायक सीता सोरेन की शिकायत पर पीएमओ ने लिया संज्ञान
    Breaking News

    विधायक सीता सोरेन की शिकायत पर पीएमओ ने लिया संज्ञान

    azad sipahiBy azad sipahiApril 8, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) विधायक सीता सोरेन की शिकायत पर पीएमओ ने संज्ञान लिया है। सीता सोरेन ने पिछले दिनों चतरा के आम्रपाली परियोजना में कोयला के अवैध परिवहन और वनों की अवैध कटाई का मुद्दा उठाया था। विधायक ने इसे लेकर राज्यपाल को ज्ञापन भी सौंपा था। साथ ही राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री सहित अन्य को ज्ञापन के पत्र की कॉपी भेज कर मामले में छानबीन का आग्रह किया था। यह जानकारी उनके निजी सचिव सुनील कुमार ने शुक्रवार को दी।

    उन्होंने बताया कि पीएमओ ग्रिवांस सेल की ओर से विधायक सीता सोरेन को भी ई-मेल कर यह जानकारी दी गयी है कि तीन अप्रैल को उनकी शिकायत से संबंधित ऑनलाइन ज्ञापन मिला है। इस संबंध में वन-पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्त्तन मंत्रालय को नियमानुसार और विधि सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। मंत्रालय इस मामले में कार्रवाई कर जल्द ही उन्हें सूचित करेगा। उल्लेखनीय है कि विधायक सीता सोरेन ने आम्रपाली परियोजना से कोयला परिवहन में गड़बड़ी और वनों की अवैध कटाई का मुद्दा विधानसभा में भी जोर शोर से उठाया था। लेकिन इस संबंध में सदन में सरकार के जवाब से असंतुष्ट रहने और दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने इसकी शिकायत राजभवन जाकर राज्यपाल को भी की थी। इसके साथ ही ज्ञापन की प्रति राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और केंद्रीय वन एवं पर्यावरण तथा जलवायु परिवर्त्तन मंत्रालय को भी भेजी गयी थी।

    azad sipahi news Hindi news jharkhand news jharkhand top news JMM jmm jharkhand Latest News national news PMO Political News ranchi news sita soren sita soren jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजेपीसी उग्रवादियों ने कोल कंपनी में दशहत फैलाने के लिए की थी फायरिंग
    Next Article झाप्रसे के 18 अधिकारियों का तबादला
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड कैडर के IAS अमित खरे बने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के सचिव

      September 14, 2025

      झारखंड: 5 लाख का इनामी नक्सली कमांडर मुखदेव यादव मुठभेड़ में ढेर, सर्च अभियान जारी

      September 14, 2025

      पूर्व अपर सचिव अवध नारायण प्रसाद ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थामा

      September 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड कैडर के IAS अमित खरे बने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के सचिव
      • भाजपा तुष्टीकरण नहीं संतुष्टिकरण पर जोर देती है: पीएम मोदी
      • कांग्रेस की ‘मां पॉलिटिक्स’ महागठबंधन की सेहत के लिए ठीक नहीं
      • झारखंड: 5 लाख का इनामी नक्सली कमांडर मुखदेव यादव मुठभेड़ में ढेर, सर्च अभियान जारी
      • पूर्व अपर सचिव अवध नारायण प्रसाद ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थामा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version