मेदिनीनगर। हक अधिकार मांगने पर लाठी डंडा से आवाज दबाने वाली हेमंत सोरेने सरकार के खिलाफ जोरदार तरीके आवाज उठाया जायेगा। यह बातें गुरुवार को ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन(आजसू) के केंद्रीय सचिव सतीश कुमार ने कही।
उन्होंने कहा कि झारखंड स्वभाविक राज्य नहीं, बल्कि काफ़ी कुर्बानी बलिदान के बाद बना है। वर्तमान सरकार बालू खदान वन उपज को लुटने का कार्य कर रही है। सतीश ने कहा की जल—जगंल—जमीन से जनता का अधिकार समाप्त हो रहा है। अब तो यहां के लोगों की पहचान ही समाप्त हो गई हैं। 1932 खतियान, स्थानीय और नियोजन नीति पर नौटंकी कर जनता को गुमराह करने का असफल प्रयास किया जा रहा है। पिछड़ा वर्ग को आबादी के अनुपात में आरक्षण देने के बजाय आरक्षण समाप्त करने की साजिश रची गई। न्यायालय के आदेश की भी अवहेलना की जा रही है। युवाओं को 5 लाख रोजगार तो देना दूर की बात है अब तक बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता तक नहीं दिया गया है। महिलाओं को आत्मसम्मान तो दूर की बात है, स्वाभिमान से खेलवाड़ हेमंत सरकार कर रही है।
उन्होंने कहाकि झारखंड आज अपने जन्मकाल से काफी पिछे चली गई है। आजसू पार्टी राज्य के निर्माण से लेकर अब तक नवनिर्माण में लगी है। 30 अप्रैल को भारी संख्या में प्रदेश भर से रांची चलकर हेमंत सोरेन सरकार को आईना दिखाने का काम किया जायेगा।