Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»किसानों की विपत्ति में भाजपा सरकार ने नहीं की मदद : अखिलेश यादव
    राजनीति

    किसानों की विपत्ति में भाजपा सरकार ने नहीं की मदद : अखिलेश यादव

    adminBy adminApril 24, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि किसान इन दिनों बुरी तरह से तबाही के दौर से गुजर रहा है। अभी पिछले महीनों बेमौसम बरसात और कहीं-कहीं ओलावृष्टि से फसल को हुए नुकसान से वह उबर नहीं पाया था कि खेत-खलिहान में अग्निकाण्ड से वह बर्बाद हो गया है। भाजपा सरकार इतनी संवेदनशून्य है कि उसने किसानों की विपत्ति में भी उनको कोई मदद नहीं दी। नष्ट फसलों का मुआवजा देने में पता नहीं क्यों सरकार किसानों के प्रति दुश्मनी दिखा रही है?

    सोमवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा है कि अभी पिछले दिनों लखनऊ जनपद के मोहनलालगंज और बख्शी का तालाब के गांवों में खेतों में खड़ी फसल खाक हो गई। मोहनलालगंज के भौदरी गनियार गांव में हाईटेंशन लाइन के तार टूट कर खेतों में गिर गए। करीब 28 बीघा खेतों में लगी आग में 400 कुंतल गेहूं की फसल जल कर खाक हो गई। इसमें कुछ ऐसे किसान भी है जिनके पास फसल जल जाने के बाद घर में खाने तक के लिए एक दाना भी नहीं बचा है। किसान बेचा लाल की बेटी की 15 मई को बारात आनी है। उसकी दो बीघा फसल जल गई। बख्शी का तालाब के दुर्जनपुर गांव में किसान की पांच बीघा गेहूं की फसल जल गई।

    नवाबगंज, उन्नाव जनपद में ग्राम पंचायत कढिउली के खेतों के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से 100 बीघा से अधिक गेहूं की फसल खाक हो गई। बाराबंकी जनपद के दो थाना क्षेत्रों में अग्निकांड से भारी क्षति हुई। किसानों की गरीब आठ बीघा गेहूं की फसल आग से स्वाहा हो गई।

    सपा अध्यक्ष ने कहा कि किसान हाड़तोड़ मेहनत कर गेहूं की लहलहाती फसलों को तैयार करता है। परन्तु बिजली विभाग की लापरवाही से लोगों की जिंदगी तबाह हो रही है। बिजली विभाग की अक्षम्य लापरवाही से हाईटेंशन लाइन के तार टूटकर गिर रहे हैं।

    दरअसल, भाजपा सरकार को किसानों की, गरीबों की, मुसीबतों से कभी कोई संवेदना नहीं रही है। किसानों की फसलें बिजली विभाग की लापरवाही और अग्निशमन दल की लेट लतीफे की वजह से खाक हुई है। इसके लिए सरकारी तंत्र दोशी है। किसानों को समय से उचित मुआवजा तत्काल दिया जाना चाहिए ताकि वे फिर से अपनी घर-गृहस्थी व्यवस्थित कर सकें। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण ही उसके प्रति लोगों में तीव्र आक्रोष व्याप्त है। नगर निकाय के चुनावों में जनता भाजपा को सख्त जवाब देगी। यह जानकारी मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी द्वारा दी गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमेरिका में विमान पक्षी से टकराया, इंजन में लगी आग
    Next Article स्वास्थ्य मंत्री बन्ना का अश्लील बात करते हुए वीडियो वायरल
    admin

      Related Posts

      सेब का उत्पादन बढ़ाने के लिए कश्मीर में स्वच्छ पौध केंद्र स्थापित करेगी केंद्र सरकार

      July 4, 2025

      सीएम याेगी ने लखनऊ में तीन दिवसीय ‘उत्तर प्रदेश आम महोत्सव- 2025’ का किया शुभारंभ

      July 4, 2025

      कालेज में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, मुकदमा दर्ज

      July 4, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दिल्ली प्रीमियर लीग सीजन 2 के लिए डीडीसीए ने जारी किए खिलाड़ियों की नीलामी के नियम
      • महिला यूरो 2025: स्पेन ने पुर्तगाल को 5-0 से रौंदा, इटली ने बेल्जियम को 1-0 से हराया
      • सेब का उत्पादन बढ़ाने के लिए कश्मीर में स्वच्छ पौध केंद्र स्थापित करेगी केंद्र सरकार
      • देश की प्रगति के लिए मजबूत बंदरगाह जरूरी : शांतनु ठाकुर
      • राष्ट्रपति ने किया डूरंड कप 2025 की ट्रॉफियों का अनावरण
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version