Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»बोर्ड-निगम को लेकर सीएम को भेजी गयी सूची पर कांग्रेस में घमासान, नाराज नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को लिखा पत्र
    रांची

    बोर्ड-निगम को लेकर सीएम को भेजी गयी सूची पर कांग्रेस में घमासान, नाराज नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को लिखा पत्र

    adminBy adminApril 27, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कहा-पार्टी के लिए वर्षों से झंडा ढो रहे समर्पित कार्यकर्ताओं को दरकिनार किया जा रहा

    रांची। बोर्ड- निगम को लेकर कांग्रेस कोटे से सीएम को भेजे गये नामों की सूची के प्रकाश में आने के बाद कांग्रेस के कई वरीय नेता नाराज हो गये हैं। इसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता बैठक कर लगातार विरोध कर रहे हैं। पार्टी का एक खेमा अब दिल्ली का रुख करने का मन बना रहा है। ऐसे ही कांग्रेस के विक्षुब्ध नेताओं ने गुरुवार को मोरहाबादी के संगम गार्डन में बैठक कर विरोध जताया। कहा कि बाहरी नेताओं को सम्मान देने के चक्कर में पार्टी के लिए वर्षों से झंडा ढो रहे समर्पित कार्यकर्ताओं को दरकिनार किया जा रहा है। पार्टी के नेता सुनील सिंह ने कहा कि बोर्ड-निगम के लिए पार्टी द्वारा भेजे गये नामों की अनुशंसा सही नहीं है । समर्पित नेताओं का अपमान किया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से शिकायत करेंगे। उनसे आग्रह भी करेंगे कि पार्टी द्वारा बोर्ड निगम के लिए भेजे गये नामों को रद्द करें। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष से पांचों प्रमंडलों से पार्टी के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं को जगह देने की भी मांग की है। पत्र में लिखा है कि इस अनुशंसा में चार या पांच वर्ष पहले आरजेडी, आरएसएस, बीजेपी, जेवीएम और अन्य दलों से कांग्रेस में आये हुए नेताओं के नाम है और सबसे ज्यादा नाम एक ही जिले से हैं। ऐसे नामों की अनुशंसा करना सरासर गलत है। बिना बायोडाटा देखे यह सूची बनायी गयी है। हमें तो यह भी लगता है कि इस संबंध में आपसे भी कोई रायशुमारी नहीं की गयी है। राष्टÑीय अध्यक्ष से आग्रह किया गया है कि उन सभी का बायोडाटा अपने पास मंगा कर जांच करा लें।
    बता दें कि बोर्ड निगम के लिए पार्टी की ओर से किये गये नामों की अनुशंसा से संबंधित खबर बीते मंगलवार को प्रकाशित की गयी थी। इस पर नाराज नेताओं ने कहा कि अगर प्रकाशित खबरें गलत हैं, तो इसका खंडन होना चाहिए, लेकिन सभी लोगों की चुप्पी से साबित होता है कि प्रकाशित खबर सही है।

    कांग्रेस नेता मानस सिन्हा ने कहा कि सभी समर्पित कांग्रेसियों के हस्ताक्षर से राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र भेजा जायेगा, जिसमें मुख्यमंत्री को बोर्ड निगम के लिए कांग्रेस की ओर से भेजी गयी सूची को वापस लेने की मांग की जायेगी। इसके साथ ही यह आग्रह किया जायेगा कि वैसे लोग, जो कम से कम 15 वर्षों से कांग्रेस में हों, उन्हें ही बोर्ड निगम में जगह दी जाये। प्रदेश कांग्रेस सचिव सुनील सिंह ने कहा कि जो व्यक्ति आजसू से कांग्रेस में आया, उसे विधायक दल के नेता ने 15 सूत्री में जगह दे दी। उन्होंने कहा कि भाजपा और जेवीएम से कांग्रेस में आये राजीव रंजन प्रसाद, राजद से कांग्रेस में शामिल हुए शमशेर आलम, बंधु तिर्की की पार्टी जनाधिकार मंच में रही रमा खलखो का नाम बोर्ड निगम के लिए आ रहा है। यह ठीक नहीं है। कांग्रेस पार्टी के समर्पित नेता ऐसे में खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। पार्टी नेता भीम कुमार ने कहा कि उदयपुर चिंतन शिविर के फैसले की भी अवहेलना की जा रही है। इस मौके पर धनबाद पीसीसी सचिव शमशेर आलम, प्रधान महासचिव ओबीसी मोर्चा रांची के राजेश चंद्र राजू, पूर्व राष्ट्रीय सचिव यूथ कांग्रेस के ज्योति यादव, प्रदेश सचिव शांतनु मिश्रा, वरिष्ठ नेता सलीम खान, युवा कांग्रेस प्रकाश त्रिपाठी सहित कई अन्य मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएयरटेल ने देश के 3 हजार शहरों और कस्बों में पहुंचाई 5जी सर्विस
    Next Article पशुपालन में क्रांति करेगा शार्ट सेक्स सीमेन और आईवीएफ तकनीक : गिरिराज सिंह
    admin

      Related Posts

      सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश

      May 17, 2025

      नीति आयोग की बैठक में ममता बनर्जी की उपस्थिति पर संशय

      May 17, 2025

      राज्यपाल ने जेपीएससी के रिजल्ट प्रकाशन का दिया निर्देश

      May 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी ने शशि थरूर को दी बड़ी जिम्मेदारी
      • सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश
      • ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया में भारत का पक्ष रखेंगे सर्वदलीय सात प्रतिनिधिमंडल
      • हरियाणा के नूंह में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार
      • इंडो-नेपाल सीमा से कनाडाई नागरिक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version