आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने अर्थिक प्रशाखा पदाधिकारी की नियुक्ति को लेकर अधियाचना जारी की है। जिसमें बताया गया है कुल 863 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। कर्मचारी चयन आयोग को इससे संबंधित अधियाचना कार्मिक विभाग से प्राप्त हुई है। अधियाचना के अनुसार राज्य सचिवालय में नियुक्ति के लिए रिक्त तमाम पदों पर नियुक्तियां होनी हैं और इनमें सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के 863 पद हैं। इसके पूर्व जेएसएससी ने 10 प्रतियोगिता परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। झारखंड प्रयोगशाला सहायक प्रतियोगिता परीक्षा -2023, इसी वर्ष जून में आयोजित की जाएगी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version