Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»जमीन महाघोटाले में आइएएस छवि रंजन के खिलाफ इडी करे जांच : बाबूलाल मरांडी
    Jharkhand Top News

    जमीन महाघोटाले में आइएएस छवि रंजन के खिलाफ इडी करे जांच : बाबूलाल मरांडी

    adminBy adminApril 22, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कमिश्नर की रिपोर्ट पर सरकार की चुप्पी की भी हो पड़ताल
    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। पूर्व सीएम और भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने समाज कल्याण विभाग के निदेशक आइएएस छवि रंजन के जमीन घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया है। ट्विटर पर अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा है कि इडी (प्रवर्तन निदेशालय) तो छवि रंजन से जमीन घोटाले में पूछताछ करे ही, उसके खिलाफ रांची के कमिश्नर की रिपोर्ट के बाद भी राज्य सरकार के स्तर से कार्रवाई नहीं किये जाने के कारणों की भी पहचान करे। पूर्व डीसी रहते छवि रंजन ने रांची में जाली कागजात से जमीन में हेराफेरी की। लोगों को नोटिस देकर परेशान और भयादोहन भी उसके कार्यकाल में खूब हुआ। प्रवर्तन निदेशालय, रांची जमीन महाघोटाले की जांच और उससे पूछताछ करे। पूर्व में छवि रंजन के खिलाफ कमिश्नर की ओर से एक रिपोर्ट तैयार की गयी थी, पर सरकार ने कार्रवाई नहीं की। इडी इसके कारणों का भी संज्ञान लेकर पड़ताल करे।

    मुख्यमंत्री को हिदायत
    बाबूलाल ने एक वीडियो जारी करते हुए मुख्यमंत्री को सावधान किया है। उन्होंने कहा है कि वह अपनी आंखें खोलें। देखें कि कैसे जमीन महघोटालेबाज आइएएस छवि रंजन के नेतृत्व में पुलिस की ताकत का दुरुपयोग होता था। पुलिस की मदद से टेंट लगा कर कर रात में भी जमीन पर कब्जा करवाया जाता था। इडी की कार्रवाई के बाद जमीन कब्जा जुल्म से पीड़ित हुए लोग अब ऐसी सैकड़ों तस्वीरें थोक के भाव एजेंसी और मीडिया को भेज रहे हैं। ऐसी तस्वीरों के जरिये रांची जमीन लूट पाप की कहानी सामने आ रही है। आपके राज में ऐसा होने और ऐसी कहानियां सामने आने के बावजूद आप जांच और कार्रवाई नहीं करेंगे, तो इस पाप के जुर्म में आपको जेल जाने से कौन बचायेगा। बाबूलाल ने कहा है कि उनकी बातों को गंभीरता से लिया जाये। इस महापाप के दोषी उन प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों पर सरकार कार्रवाई करे, जिन्होंने पैसों के लालच में सरकार की नाक के नीचे उसकी नाक काटने का काम किया है। उन्हें सजा दें। हो सकता है कि सरकार के ऐसे प्रायश्चित से उसके पाप थोड़े कट जायें।

    आदिवासी के नाम पर घड़ियाली आंसू
    बाबूलाल ने कहा है कि रांची जमीन घोटाले की जांच में मिल रहे कागजातों से बेईमानों और घोटालेबाजों के बारे में हैरान करनेवाली ऐसी चीजो का पर्दाफाश होने लगा है। इस पर पहली नजर में कोई तुरंत विश्वास नहीं करेगा। खबरों से पता चल रहा है कि काली कमाई और बेईमानी का धन खपाने के लिए झारखंड के प्रभावशाली राजनीतिक राज परिवार के कई लोग ऐसी संपत्तियों को छुपा कर रखने के लिए अपने और अपने पिता के नाम तक में हेराफेरी करने का गोरखधंधा किये हुए हैं। कानून की पकड़ से बचने के लिए गलत काम कर लिये गये हैं। बेहिसाब संपत्तियों के बारे में आयकर या अन्य किसी विभाग से जानकारी छुपा कर रखी गयी है। इसका खुलासा जांच एजेंसियों को रांची जमीन महा घोटाला की जांच के दरम्यान मिले कागजातों से हुआ है। अब ऐसे लोग घोटालेबाजी, जालसाजी में पकड़े जाने पर जेल जायेंगे। इससे बच निकलने के लिए आदिवासी होने की दुहाई देकर घड़ियाली आंसू बहायेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबकोरिया कांड मामले में सीबीआई का पक्षपातपूर्ण जांच : बंधु तिर्की
    Next Article खनन घोटाला: दाहू यादव के पिता को कोर्ट में किया गया पेश, ईडी ने न्यायिक हिरासत में भेजा
    admin

      Related Posts

      हमदाबाद से लंदन जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त, इमारत पर गिरने से भारी तबाही

      June 12, 2025

      लैंड स्कैम : बड़गाईं अंचल के हल्का कर्मी भानू प्रताप को बेल देने से इडी कोर्ट का इनकार

      June 12, 2025

      फ्लाईओवर पर दो युवकों की अमर्यादित रील वायरल, मंत्री ने लिया संज्ञान

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की
      • अहमदाबाद में विमान दुर्घटना पर जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने दुख व्यक्त किया
      • हमदाबाद से लंदन जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त, इमारत पर गिरने से भारी तबाही
      • मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लोकतांत्रिक बनाया: अमित शाह
      • बांग्लादेश में रबींद्र नाथ टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़, भाजपा ने की घटना की निंदा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version