Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, August 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»CRPF जवानों की जांबाजी से बूढ़ा पहाड़ में कायम हुई शांति व्यवस्था: CRPF DIG
    Breaking News

    CRPF जवानों की जांबाजी से बूढ़ा पहाड़ में कायम हुई शांति व्यवस्था: CRPF DIG

    azad sipahiBy azad sipahiApril 2, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मेदिनीनगर। सीआरपीएफ की वीरता की कई गाथाएं हैं। नक्सल विरोधी अभियान में सीआरपीएफ 134 बटालियन की अहम भूमिका रही है। बूढ़ा पहाड़ का क्षेत्र चारों तरफ से आईईडी से घिरा था। जवानों ने वीरता दिखाते हुए इसे नक्सल मुक्त कराया। बूढ़ा पहाड़ अभियान में 134 बटालियन के जवानों की भी अहम भूमिका रही। जवानों ने इसे नक्सलियों से मुक्ति दिलाई, जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है। इसकी चहुंओर सराहना की गई।

    यह बातें सीआरपीएफ पलामू रेंज के डीआईजी विनय नेगी ने रविवार को कही। वे सीआरपीएफ 134वीं बटालियन के 30वें स्थापना दिवस पर रविवार को जीएलए कॉलेज परिसर स्थित बटालियन मुख्यालय में आयोजित सांस्कृतिक समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ 134 बटालियन का गठन 01 अप्रैल, 1994 को जम्मू के बनतालाब में हुआ था। वर्ष 2008 से यह बटालियन पलामू में तैनात है तथा नक्सल विरोधी अभियान में जुटे हैं।

    उन्होंने सीआरपीएफ 134 बटालियन के 30वें स्थापना दिवस पर वाहिनी के सभी अधिकारियों एवं जवानों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। साथ ही जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जवानों ने विषम परिस्थितियों में भी खुश रहने की सीख दी। सकारात्मक सोच के साथ सकारात्मक माहौल बनाया। उन्होंने जवानों एवं उनके बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति को मनमोहक बताया। बटालियन के कमांडेंट सुदेश कुमार ने सभी का स्वागत किया। साथ ही बटालियन की स्थापना और पलामू में तैनाती पर प्रकाश डाला।

    इस मौके सीआरपीएफ 112 बटालियन के कमांडेंट प्रमोद कुमार साहू, सीएमओ डॉ. राजेश गुप्ता, द्वितीय कमान अधिकारी नरेंद्र कुमार, पलामू के पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा, 172वीं बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी जेपी सिंह, 134वीं बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी दीपेंद्र कुमार, डीएसपी सुरजीत कुमार, विजय कुमार सहित अन्य अधिकारी जवान उनके परिजन एवं बच्चे उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविवाह नहीं होने से नाराज छोटे भाई ने बड़े को मार डाला
    Next Article रांची के नमो बुक बैंक ने पूरा किया ढाई साल का सफर
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में अनुसूचित जाति को दबाया जा रहा है : बाउरी

      August 2, 2025

      विज्ञान की प्रगति और शोध ही देश को बनाएगा आत्मनिर्भर : कुलपति

      August 2, 2025

      झारखंड राज्य छात्र संघ ने विधायक जयराम महतो को सौंपा ज्ञापन,जेपीएससी की अनियमितताओं पर जताई नाराजगी

      August 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ओवल टेस्ट: जो रूट के साथ हुई नोकझोंक पर प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा-उनसे ऐसी प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं थी
      • पूर्व ब्राज़ीली डिफेंडर डेविड लुइज़ ने फोर्टालेज़ा क्लब छोड़ा
      • हम वही खरीदेंगे जो भारतीयों की मेहनत से बना हो, प्रधानमंत्री ने स्वदेशी अपनाने का किया आह्वान
      • राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल
      • बिहार के सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने रचा इतिहास,लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version