Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»रांची के नमो बुक बैंक ने पूरा किया ढाई साल का सफर
    Jharkhand Top News

    रांची के नमो बुक बैंक ने पूरा किया ढाई साल का सफर

    adminBy adminApril 2, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -सांसद संजय सेठ ने शुरू की थी यह अनोखी पहल
    -ढाई लाख पुस्तक संग्रह का लक्ष्य भी हो गया पूरा
    -अब पारस अस्पताल में भी लोग जमा कर सकेंगे पुस्तकें
    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। सांसद संजय सेठ द्वारा स्थापित नमो बुक बैंक ने ढाई साल का सफर पूरा कर लिया है। रविवार को पारस अस्पताल परिवार ने ढाई हजार पुस्तकें नमो बुक बैंक को प्रदान की। इसके साथ ही सांसद की इस अनोखी पहल ने ढाई लाख पुस्तक संग्रह का लक्ष्य भी हासिल कर लिया। इस अवसर पर सांसद संजय सेठ ने खुद पारस अस्पताल जाकर वहां से पुस्तकें प्राप्त की। उन्होंने अस्पताल परिवार द्वारा आयोजित इस सहयोग कार्यक्रम की सराहना की। सांसद ने इस अवसर पर कहा कि नवंबर 2020 में बुक बैंक हमने आरंभ किया था, तभी मुझे विश्वास था कि समाज इस बुक बैंक को सफलता के शिखर तक ले कर जायेगा। यह कार्य पूर्ण हुआ। सांसद ने कहा कि यह ज्ञान बांटने का एक महायज्ञ है, जिसमें समाज ने आहुति देने का काम किया। समाज के हर वर्ग ने इसमें आहुति दी। जो भी लोग मेरी इस मुहिम में खड़े रहे, उनकी तारीफ के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं।
    सांसद ने कहा कि बुक बैंक के संचालन में समाज ने जो सहयोग दिया, उसके लिए आभार प्रकट करता हूं। सांसद ने कहा कि इस बुक बैंक की प्रशंसा खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भी की। बुक बैंक को लेकर उनके लिखे गये शब्दों ने हम सबमें और भी ऊर्जा और उत्साह का संचार किया है। प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा हम सबको समाज हित में काम करने की शक्ति प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि बुक बैंक के लिए पुस्तकें प्रदान करने के क्रम में अस्पताल परिवार ने आज सेल्फी प्वाइंट बनाकर लोगों को प्रोत्साहित किया। मेडिकल डायरेक्टर डॉ संजय ने घोषणा की कि पारस अस्पताल नमो बुक बैंक के पुस्तक संग्रह का एक केंद्र बनेगा। इस क्षेत्र के लोग यहां पर भी अपनी पुस्तकें जमा कर सकते हैं। उन्होंने सांसद को सुझाव दिया कि नमो बुक बैंक, नमो टॉय बैंक के बाद हमें नमो कपड़ा बैंक का भी शुभारंभ करना चाहिए। कई घरों में कपड़े पड़े रहते हैं, जो बच्चों को छोटे हो जाते, उनके काम नहीं आते। ऐसे कपड़े हम दूसरे बच्चों को दे सकते हैं। उनके सुझाव पर काम करने की बात सांसद श्री सेठ ने कही। इस आयोजन में डॉ रमेश दास, डॉ नीतीश कुमार, डॉ अंशु अग्रवाल, डॉ अंकुर सौरव, डॉ अनुज कुमार, भागवत बिष्ट, कुमार यशवंत, ओम प्रकाश, शिव अक्षत, मेहा मानसी, पार्षद दीपक लोहरा, सुचिता रानी राय, मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, चंदन पटेल सहित अन्य सदस्यों ने सराहनीय भूमिका निभायी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleCRPF जवानों की जांबाजी से बूढ़ा पहाड़ में कायम हुई शांति व्यवस्था: CRPF DIG
    Next Article IPL 2023: राजस्थान ने हैदराबाद को 72 रन से हराया
    admin

      Related Posts

      झारखंड प्री मॉनसून की बारिश से हुआ ठंडा, पलामू में 32 डिग्री तापमान

      May 23, 2025

      कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक

      May 22, 2025

      जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
      • ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों में तेजी का रुख
      • अश्विनी वैष्णव पटना से जमालपुर रवाना, 11 बजे करेंगे रेल इंजन कारखाना का निरीक्षण
      • झारखंड प्री मॉनसून की बारिश से हुआ ठंडा, पलामू में 32 डिग्री तापमान
      • किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों के घेरे में चार आतंकवादी, चल रही है मुठभेड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version