आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। राज्य सरकार मरीजों को इलाज की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एयर एंबुलेंस की सेवा शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को एयर एंबुलेंस सेवा की शुरूआत करेंगे। वह दोपहर एक बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के स्टेट हैंगर से इस सेवा का शुभारंभ करेंगे। इस सेवा के जरिए किसी भी मरीज को आपात स्थिति में बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए देश के अन्य अस्पतालों में ले जाने की सुविधा मिलेगी। एयर एंबुलेंस की सेवा सभी मरीजों के लिए 24 घंटे और सातों दिन उपलब्ध रहेगी। यदि गंभीर मरीजों को सेवा का लाभ लेना है, तो उन्हें इसके लिए विमानन विभाग या डीसी से संपर्क करना होगा। इसके बाद तीन घंटे के अंदर उन्हें सेवा उपलब्ध करा दी जायेगी। यह सेवा फिलहाल दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद, लखनऊ और बनारस के लिए शुरू की जा रही है। झारखंड की यह एयर एंबुलेंस सेवा कम दर पर उपलब्ध करायी जा रही है। रांची के अलावा जमशेदपुर, धनबाद, देवघर, दुमका, गिरिडीह और बोकारो हवाई-अड्डे से भी मरीजों को एयर एंबुलेंस की सुविधा मिलेगी।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



