Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 7
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»मुख्यमंत्री योगी ने टण्डन की मूर्ति का अनावरण किया
    राज्य

    मुख्यमंत्री योगी ने टण्डन की मूर्ति का अनावरण किया

    adminBy adminApril 12, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – जयंती पर याद किये गये पूर्व राज्यपाल लालजी टण्डन
    – लालजी टंडन जी की यात्रा ‘शून्य से शिखर तक की’ : योगी आदित्यनाथ
    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व राज्यपाल लाल जी टण्डन की जयंती के अवसर पर बुधवार को कालीचरण कॉलेज परिसर में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर टण्डन के नजदीक रहकर कार्य करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, सुरेश खन्ना समेत अन्य नेताओं ने अपने संस्मरण साझा किये।

    लालजी टंडन की यात्रा ‘शून्य से शिखर तक की’ : योगी आदित्यनाथ
    इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जीवन में महानता ऊपर से नीचे नहीं, शून्य से शिखर की ओर जाता है। लखनऊ की पहचान टण्डन नगर निगम के पार्षद के रूप में राजनीतिक यात्रा प्रारम्भ की। वह विधायक, विधान परिषद सदस्य और लखनऊ के लोकप्रिय सांसद के रूप में कार्य किये। इस प्रकार उन्होंने शून्य शिखर की यात्रा की।

    योगी ने सुनाया संस्मरण, कोई नहीं छोड़ता तो मैं क्या कर सकता
    मुख्यमंत्री योगी ने टण्डने से जुड़ा एक संस्मरण सुनाते हुए बताया कि लालजी टण्डन राज्यपाल भी बने। पटना में उनके राज्यपाल रहते हुए मैं राजभवन गया था। पटना के राजभवन में लखनऊ के कई लोग बैठे थे। मैंने कहा कि आप बिहार के राज्यपाल हैं, लेकिन यहां लखनऊ के लोग हैं। इस पर उन्होंने कहा कि कोई नहीं छोड़ता तो मैं क्या कर सकता हूं। इस प्रकार उनकी आत्मीयता थी। राम मंदिर आंदोलन के दौरान संतों और सरकार के बीच समन्वय बनाकर काम करने अनुभव रहा हो या फिर कुंभ का आयोजन। हर जिम्मेदारी को बखूबी निभाया। इस संस्थान का 118 वर्षों का अपना इतिहास है। इससे वह लंबे समय तक जुड़े रहे। मुख्यमंत्री कॉलेज को आश्वासन दिया कि सरकार हर प्रकार से शिक्षण संस्थानों के साथ खड़ी है। हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

    केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि लालजी टण्डन के जीवन से हम सबको सीख लेनी चाहिए। वह अपने विचारों पर डटे रहते थे। संकल्प के साथ जीवन जीते थे। संकल्प को पूरा करते थे।

    बाबू जी बनना आसान नहीं : ब्रजेश पाठक
    उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि बाबू जी बनना आसान नहीं है। वह लखनऊ की धरोहर रहे। प्रदेश की राजनीति में उनका बड़ा नाम है। उनसे जो भी मिला, निराश नहीं हुआ। वह जब लखनऊ के सांसद बने तो अटल जी के सपनों को पूरा करने का काम किया। विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि बाबूजी में समाज के प्रति चिंता हमेशा दिखती थी। वह हमें पुत्रवत स्नेह देते थे।

    छोटी समस्या हो या बड़ी, टण्डनजी कर देते थे समाधान: सुरेश खन्ना
    खन्ना ने कहा कि जब पहली बार विधान सभा में चुनकर आया था। बहुत कम लोगों से परिचय था। जिनसे परिचय था, उनमें टण्डन जी भी थे। दुनिया से सबको जाना है लेकिन उन्हें ही याद किया जाता है जो लोग कुछ करके जाते हैं। टण्डन जी उन्हीं में से एक थे। छोटी समस्या हो या बड़ी, टण्डन समाधान जरूर देते थे। पूर्व मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि हमेशा उनका स्नेह बना रहा। प्रत्येक कार्यकर्ता को उनका आशीर्वाद मिलता रहा है। सभी धर्मों के लोग उन्हें प्यार करते थे।

    इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, पूर्व जलशक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह, पूर्व मंत्री आशुतोष टण्डन, पूर्व राज्यसभा सदस्य संजय सेठ के अलावा विधायक, सांसद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

    12.5 फिट ऊंची है प्रतिमा
    कॉलेज परिसर में स्थापित प्रतिमा 12.5 फिट की है। प्रतिमा का वजन 12 कुंटल है। कालीचरण पीजी कॉलेज का सताब्दी भवन लालजी टण्डन के नाम जाना जाएगा। इस भवन का भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकापर्ण किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नार्ट्जे ने टी 20 क्रिकेट में पूरे किये 100 मैच
    Next Article वेस्टइंडीज महिला टीम के मुख्य कोच वॉल्श का अनुबंध समाप्त, सीडब्ल्यूआई ने नहीं किया नवीनीकृत
    admin

      Related Posts

      एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

      July 6, 2025

      डॉ मुखर्जी का बलिदान हमें सिखा गया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता सर्वोपरि है :प्रकाश पाल

      July 6, 2025

      छात्र केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की निर्णायक शक्ति हैं: वंशराज दुबे

      July 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा
      • एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
      • डॉ मुखर्जी का बलिदान हमें सिखा गया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता सर्वोपरि है :प्रकाश पाल
      • छात्र केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की निर्णायक शक्ति हैं: वंशराज दुबे
      • डिजिटल शिक्षा के युग में टैबलेट छात्रों के लिए महत्वपूर्ण संसाधन सिद्ध होगा: कुलपति
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version