Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नार्ट्जे ने टी 20 क्रिकेट में पूरे किये 100 मैच
    स्पोर्ट्स

    दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नार्ट्जे ने टी 20 क्रिकेट में पूरे किये 100 मैच

    adminBy adminApril 12, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका और दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज एनरिक नार्ट्जे ने मंगलवार को टी 20 क्रिकेट में 100 मैच पूरे कर लिए। नार्ट्जे दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की। अपने 100वें टी20 मैच में नार्ट्जे ने चार ओवर में 35 रन दिए और कोई भी विकेट लेने में नाकाम रहे। उन्होंने बल्ले से भी पांच रन का योगदान दिया।

    100 टी20 मैचों में नार्ट्जे ने 19.97 की औसत और 7.38 की इकॉनमी रेट से 134 विकेट लिए हैं। प्रारूप में उनके सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़ा 4/10 हैं। उन्होंने 31 टी-20 मैचों में दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व किया है और 7.14 की इकॉनमी रेट और 19.52 की औसत से 38 विकेट लिए हैं। प्रोटियाज के लिए उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़ा 4/10 है।

    अब तक के 33 आईपीएल मैचों में, उन्होंने 22.98 के औसत और 8.23 की इकॉनमी रेट से 45 विकेट लिए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़ा 3/33 हैं। दिल्ली के लिए उनका सबसे अच्छा सीजन 2020 में था, जिसमें उन्होंने 16 मैचों में 23.27 के औसत और 8.39 की इकॉनमी रेट से 22 विकेट लिए। वह टूर्नामेंट में चौथे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।

    उन्होंने एसए20, दक्षिण अफ्रीका की घरेलू फ्रेंचाइजी-आधारित टी20 लीग, में प्रिटोरिया कैपिटल्स का भी प्रतिनिधित्व किया है।

    उद्घाटन संस्करण में 11 मैचों में, उन्होंने 13.25 के औसत और 6.18 की इकॉनमी दर और 3/18 के सर्वश्रेष्ठ आंकड़े के साथ 20 विकेट लिए। वह इस वर्ष टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। आईपीएल 2023 के बात करें तो दिल्ली की टीम अभी तक चार मैच खेली है और उसे चारों में हार का सामना करना पड़ा है। वह अंक तालिका में सबसे नीचे है।

    मैच की बात करें तो इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान डेविड वार्नर (51)और अक्षर पटेल (54) के अर्धशतकों की बदौलत 19.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 172 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने कप्तान रोहित शर्मा (65) के अर्धशतक और ईशान किशन (31) और तिलक वर्मा (41) की बेहतरीन पारियों की बदौलत 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 173 रन बनाकर 6 विकेट से मैच जीत लिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिल्ली में स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी
    Next Article मुख्यमंत्री योगी ने टण्डन की मूर्ति का अनावरण किया
    admin

      Related Posts

      आईपीएल 2025: प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई एलएसजी, चौथे स्थान के लिए मुंबई और दिल्ली में मुकाबला

      May 20, 2025

      आईपीएल 2025ः हैदराबाद ने लखनऊ को 6 विकेट से हराया, प्लेऑफ से बाहर हुई लखनऊ सुपर जायंट्स

      May 20, 2025

      सिरसा: अंडर-19 क्रिकेट टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेगा कनिष्क चौहान

      May 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह अरेस्ट
      • आदिवासी विरोधी सरकार की टीएससी बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं : बाबूलाल मरांडी
      • जेपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से
      • नये खेल प्रशिक्षकों की बहाली प्रक्रिया जल्द, प्राथमिक सूची तैयार
      • यूपीए सरकार ने 2014 में सरना धर्म कोड को किया था खारिज : प्रतुल शाह देव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version