-किट की प्रशंसा की, झारखंड में भी ऐसा करने की सोच रहे हैं
आजाद सिपाही संवाददाता
पुरी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को पुरी में श्री जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। सीएम के साथ उनकी धर्मपत्नी कल्पना सोरेन भी थीं। सीएम अभी ओड़िशा के दौरे पर गये हैं। भगवान जगन्नाथ के दर्शन के बाद हेमंत सोरेने ने स्थानीय मीडिया से कहा कि वह केआइआइटी के कार्यक्रम में शामिल होने आये थे।

 

ओड़िशा आयें और महाप्रभु के दर्शन ना करें, ऐसा हो नहीं सकता। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से केआइआईटी में आदिवासी बच्चों के लिए इतना बढ़िया प्रबंध किया गया है, वह झारखंड में भी ऐसा ही करने का प्रयास करेंगे। इसके लिए उन्होंने खुद सारी चीजों का अवलोकन किया है। उन्होंने कहा कि चाहे एयर एंबुलेंस सेवा हो या पेंशन योजना, यह सभी वर्गों के लिए है, ना कि सिर्फ पैसे वालों के लिए।

एक गरीब आदमी भी एयर एंबुलेंस का लाभ उठा सकता है। इस सेवा के शुरू होने के दूसरे ही दिन कई मरीजों को इसका लाभ मिल चुका है, यह खुशी की बात है। नक्सली समस्या के सवाल पर उन्होंने कहा कि नक्सली दम तोड़ रहे हैं। ओड़िशा और झारखंड पड़ोसी प्रदेश हैं और दोनों का सामाजिक ताना-बाना लगभग एक समान ही है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version