Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, November 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»प्रकाश सिंह बादल के निधन पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक
    राज्य

    प्रकाश सिंह बादल के निधन पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक

    sunil kumar prajapatiBy sunil kumar prajapatiApril 26, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी ट्वीट कर शोक जताया।

    प्रकाश सिंह बादल के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह माटी के लाल थे और हमेशा अपनी जड़ों से जुड़े रहे। सिंह ने कहा कि प्रकाश सिंह बादल एक कद्दावर राजनेता थे, जिन्होंने कई दशकों तक पंजाब की राजनीति में महत्वपर्ण भूमिका निभाई। अपने लंबे राजनीतिक और प्रशासनिक जीवन में उन्होंने किसानों और हमारे समाज के अन्य कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए कई उल्लेखनीय योगदान दिए।

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अपने शोक सन्देश में कहा कि प्रकाश सिंह बादल एक वरिष्ठ एवं अनुभवी राजनेता थे। उन्होंने समाज के गरीब, कमजोर, शोषित और वंचित वर्गों के लिए जीवनपर्यन्त संघर्ष किया। पंजाब के मुख्यमंत्री तथा भारत सरकार के मंत्री के रूप में बादल की सेवाओं को सदैव याद रखा जाएगा।

    समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी ट्वीट कर बादल के निधन पर शोक जताया। उन्होंने लिखा, देश के वरिष्ठ राजनेता एवं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का निधन, अत्यंत दुखद! ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति व शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करें. भावभीनी श्रद्धांजलि|

    बसपा प्रमुख मायावती ने भी ट्वीट करके अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि काफी लम्बा सम्मानित राजनीतिक सफर तय करने वाले शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक एवं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन ख़बर अति-दुखद है। उनके परिवार व समस्त अनुयायियों के प्रति मेरी गहरी संवेदना।

    दरअसल, मंगलवार रात पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का निधन हो गया। वे 95 साल के थे। उन्होंने मोहाली के फोर्टिस हार्ट अस्पताल में आखिरी सांस ली। पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे बादल के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है।

    पंजाब प्रकाश सिंह बादल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री सोरेन ने प्रकाश सिंह बादल के निधन पर शोक जताया
    Next Article देश में कोरोना के 9,629 नए मरीज, 19 की मौत
    sunil kumar prajapati

      Related Posts

      Bihar Chunav 2025 Voting Live: सीएम नीतीश कुमार ने किया मतदान, बिहार में सुबह 9 बजे तक 13.13 प्रतिशत वोटिंग

      November 6, 2025

      लालू परिवार की पूरी जिंदगी जेल और बेल में गुजरेगी: जेपी नड्डा

      November 5, 2025

      बिहार विधानसभा चुनाव का पहला महासंग्राम: 121 सीटों के लिए कल मतदान, दांव पर कई मंत्रियों की प्रतिष्ठा

      November 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Bihar Chunav 2025 Voting Live: सीएम नीतीश कुमार ने किया मतदान, बिहार में सुबह 9 बजे तक 13.13 प्रतिशत वोटिंग
      • लालू परिवार की पूरी जिंदगी जेल और बेल में गुजरेगी: जेपी नड्डा
      • बिहार विधानसभा चुनाव का पहला महासंग्राम: 121 सीटों के लिए कल मतदान, दांव पर कई मंत्रियों की प्रतिष्ठा
      • बिहार के विकास के लिए इच्छाशक्ति होनी चाहिए, जो राजग में है: योगी आदित्यनाथ
      • बिहार में नहीं चलेगा बाहर का खेल, जनता बदलाव के मूड में – तेजस्वी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version