प्रदेश अध्यक्ष ने कहा जमशेदपुर में योजनाबद्ध घटना को दिया यू गया है अंजाम
जेल में बंद भाजपा कार्यकतार्ओं से नहीं मिलने दिये जाने पर अफसरशाही का लगाया आरोप
लाठी चार्ज के खिलाफ झारखंड के सभी मंडलों में काला दिवस और हेमंत सरकार का पुतला फूंका गया

रांची। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने जमशेदपुर में प्रेस वार्ता करते हुए हेमंत सरकार पर तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जमशेदपुर की घटना में सत्ताधारी दल के इशारे पर प्रशासनिक पदाधिकारी समाज को बाँटने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 9 अप्रैल को योजनाबद्ध तरीके से घटना को अंजाम दिया गया। पूरे प्रदेश में योजना बनाकर बहुसंख्यक समाज के मंदिरों पर आक्रमण किया जा रहा है। पलामू, लोहरदग्गा, राँची जैसे स्थानों पर साजिश रची गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बांग्लादेशी घुसपैठियों के मध्यम से पीएफआई की शाखा के लोग मंदिरों पर हमला कर रहे हैं। इससे पूरे झारखंड का डेमोग्राफी बदल रहा है। घुसपैठियों के द्वारा आदिवासी बेटियों के साथ शादी कर उनकी जानीने लूटी जा रही है, आर्थिक संसाधन लूटा जा रहा है। तुष्टिकरण की राजनीति के कारण उपद्रवियों को बढ़ावा दिया जा रहा है।
श्री प्रकाश ने कहा कि जमशेदपुर घटना में भाजपा कार्यकतार्ओं पर बेसलेस एफआईआर किया गया है। पोलिटिकल बेस्ड एफआईआर किया गया है। उन्होंने कहा कि अफसरशाही की प्रकाष्ठा है कि जेल में बंद भाजपा के कार्यकतार्ओं से मिलने नहीं दिया गया। इस क्रम में सांसद व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, सांसद विद्युत वरन् महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी, जिÞलाध्यक्ष गुंजन यादव उपस्थित थें। जबकि झारखंड में खुफिया विभाग पूर्ण रूप से विफल है। पुलिसिया लाठी चार्ज के विरोध में प्रदेश के सभी मंडलों में भाजपा ने मनाया काला दिवस श्री प्रकाश ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि हेमंत सरकार पुलिसिया तंत्र के माध्यम से जनता की आवाज को रोकना चाहते हैं। सचिवालय घेराव के क्रम में जिस प्रकार से लाठी चार्ज किया गया उसके विरोध में प्रदेश के सभी  मंडलों में काला दिवस व पुतला दहन किया गया। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार भाजपा के आंदोलन से डर कर सभी जिÞलों में आने वाले बसों को जाँच के नाम पर रोकने का कार्य किया। यह लोकतंत्र में काला दाग है। प्रेस वार्ता में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी, सांसद विद्युत वरन् महतो, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, महानगर जिÞलाध्यक्ष गुंजन यादव उपस्थित थें।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version