मंत्री जगरनाथ महतो के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दुःख जताते हुए कहा की विनम्र और मृदुभाषी राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो जी के आकस्मिक निधन की स्तब्ध करने वाली सूचना मिली। इस खबर पर विश्वास करना मुश्किल है। टाइगर के नाम से विख्यात जगरनाथ दा के जाने से झारखंड की राजनीतिक क्षेत्र में जो स्थान रिक्त हुआ है, उसे भरना संभव नहीं होगा। अपनी बात व्यवहार से वे पक्ष विपक्ष के नेताओं के बीच काफी लोकप्रिय थे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और अपने श्रीचरणों में स्थान दें। उनके शोकाकुल परिजनों के प्रति मैं संवेदना प्रकट करता हूं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version