Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, August 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»डोनाल्ड ट्रंप अदालत की सुनवाई से पहले हिरासत में लिए गए
    दुनिया

    डोनाल्ड ट्रंप अदालत की सुनवाई से पहले हिरासत में लिए गए

    adminBy adminApril 5, 2023Updated:April 5, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    न्यूयॉर्क। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को वर्ष 2016 के राष्ट्रपति चुनाव से पहले एडल्ट फिल्मों की अभिनेत्री को चुप कराने के बदले में धन देने संबंधी आपराधिक मामले की सुनवाई से पहले मैनहट्टन जिला अटॉर्नी के कार्यालय में मंगलवार को हिरासत में ले लिया गया। वह सुनवाई के लिए मैनहट्टन की अदालत में पेश हुए थे।

    ट्रंप के पहुंचने से पहले वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। ट्रंप आठ कारों के काफिले से अदालत पहुंचे। उम्मीद है कि ट्रंप के फिंगर प्रिंट लिया जाएगा और अन्य प्रक्रियाओं का भी पालन किया जाएगा। ट्रंप की तस्वीर भी ली जा सकती है।

    रिपोर्ट के मुताबिक अदालत में अपनी पेशी से पहले ट्रंप मैनहट्टन जिला अटॉर्नी के कार्यालय में पुलिस हिरासत में हैं। वह अमेरिका के पहले पूर्व राष्ट्रपति हैं जो आपराधिक मामले की सुनवाई का सामना करेंगे। वह न्यायाधीश जुआन मर्चेन के सामने आत्मसमर्पण करेंगे।

    अमेरिकी मीडिया ने ट्रंप के वकील के हवाले से बताया कि वर्ष 2024 में व्हाइट हाउस की दौड़ में शामिल होने के इच्छुक 74 वर्षीय रिपब्लिकन नेता अदालत के समक्ष आपराधिक मामले में दोषी होने से इनकार करेंगे। वह वयस्क फिल्मों की अभिनेत्री स्टार्मी डेनियल को धन देने की वजह से इस मामले का सामना कर रहे हैं।

    अदालत में पेश होने के तुरंत बाद ट्रंप फ्लोरिडा लौट जाएंगे और शाम को पाम बीच स्थित अपने घर मार-आ-लागो में बयान देंगे। उम्मीद है कि ट्रंप के खिलाफ आरोपों की सुनवाई संक्षिप्त होगी। सुनवाई के दौरान उनपर लगे अभियोग को पढ़ा जाएगा जिसमें 10 से 15 मिनट का समय लगने की उम्मीद है। हालांकि ट्रंप ने आरोपों से इनकार किया है। जानकारी के मुताबिक ट्रंप पर कारोबार से जुड़े 30 से अधिक अभियोग लगाए गए हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री योगी ने 795 अधिकारियों को बांटे नियुक्ति पत्र
    Next Article नाटो में शामिल हुआ फिनलैंड, रूस को झटका, सुनक ने दी बधाई
    admin

      Related Posts

      टेक्सास के 50 से ज्यादा डेमोक्रेट्स के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

      August 5, 2025

      राजतंत्र समर्थित आंदोलन का नेतृत्व कर रहे दुर्गा प्रसाई जेल से रिहा

      August 5, 2025

      यमन नौका त्रासदी, सिर्फ 12 यात्रियों को बचाया जा सका, 142 की मौत

      August 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन, पुत्र हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि
      • गुरुजी को अंतिम जोहार करने बाइक से नेमरा पहुंचे अर्जुन मुंडा और सुदेश महतो
      • जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, दिल्ली के RML अस्पताल में चल रहा था इलाज
      • गुरु जी का पार्थिव शरीर पहुंचा विधानसभा, राजकीय सम्मान के साथ दी गई विदाई
      • बेंगलुरु एफसी ने खिलाड़ियों और स्टाफ की सैलरी अनिश्चितकाल के लिए रोकी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version