Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»राज्यपाल के शैक्षणिक सलाहकार ने कहा- ननस्किल्ड डिग्रीधारी बनने से बचें
    Jharkhand Top News

    राज्यपाल के शैक्षणिक सलाहकार ने कहा- ननस्किल्ड डिग्रीधारी बनने से बचें

    नन स्किल्ड डिग्रीधारी बनाने से बचना होगा, दक्ष और बोल्ड बनाने के लिए जरूरत पड़ी, तो सिलेबस भी बदलेंगे
    adminBy adminApril 25, 2023Updated:April 25, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राज्यपाल सह कुलाधिपति सीपी राधाकृष्ण के शैक्षणिक सलाहकार प्रो. ई बालागुरूसामी ने कहा कि रांची विश्वविद्यालय का इतिहास काफी पुराना है। ऐसे में हमें यह ध्यान रखने की जरूरत है कि हम नन-स्किल्ड डिग्रीधारी युवाओं को तैयार करने से बचें। हमें यह ध्यान रखना होगा कि हम सिर्फ डिग्री न बांटें, बल्कि विश्वविद्यालय से युवाओं को दक्ष और बोल्ड बना कर निकालें। इसके लिए शिक्षकों को समर्पित होकर नयी तकनीक से छात्रों को पढ़ाना चाहिए। वह मंगलवार को रांची विवि पहुंचे। यहां उन्होंने सेंट्रल लाइब्रेरी सभागार में शिक्षकों को संबोधित किया। मौके पर कुलपति आरयू प्रो. डॉ अजीत कुमार सिन्हा, प्रोवीसी डॉ अरुण कुमार सिन्हा और सभी विभागों के हेड, डीन और प्राध्यापक मौजूद थे।

    जरूरत पड़ी तो सिलेबस भी बदलेंगे
    रांची विश्वविद्यालय 1960 से स्थापित है। यहां जितने विषयों की पढ़ाई हो रही है, उसे देख कर मुझे प्रसन्नता है। अब हमें रांची विश्वविद्यालय को एक मॉडल विश्वविद्यालय बनाना है। यह आप सभी के सहयोग से ही संभव है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अच्छे शिक्षक ही स्किल्ड युवाओं को तैयार करते हैं। उन्होंने कहा कि नयी शिक्षा नीति में सबसे अच्छी बात है कि छात्र सिर्फ डिग्री प्राप्त नहीं करेंगे, बल्कि पढ़ाई के साथ ही स्किल्ड भी होंगे। इसके लिए हमें पारंपरिक सिलेबस में बदलाव करना पड़े, तो हम करेंगे।

    कोर्स और शिक्षकों से अवगत कराया
    विश्वविद्यालय मुख्यालय में चर्चा के दौरान कुलपति आरयू प्रो डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने शैक्षणिक सलाहकार प्रो. ई बालागुरूसामी को रांची विश्वविद्यालय में चल रहे रेगुलर विषयों के साथ ही विभिन्न वोकेशनल कोर्सों के बारे में जानकारी दी। साथ ही कई विषयों में शिक्षकों की कमी से भी अवगत कराया। प्रो. ई बालागुरूसामी ने शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए जल्दी ही काम करने की बात कही। इस दौरान डॉ बालागुरूसामी ने नेशनल एजुकेशन पॉलिसी नाम से लिखी अपनी पुस्तक कुलपति प्रो डॉ अजीत कुमार सिन्हा को भेंट की।

    मुख्यालय कैंपस पहुंचे शैक्षणिक सलाहकार
    कुलाधिपति के शैक्षणिक सलाहकार प्रो. ई गुरूसामी रांची विश्वविद्यालय विजिट के दौरान सबसे पहले शहीद चौक स्थित रांची विश्वविद्यालय मुख्यालय पहुंचे। यहां उनका छात्राओं ने झारखंडी परंपरागत नृत्य और गायन के साथ स्वागत किया। लोटा पानी से हाथ धुलाया गया। उसके बाद कुलपति ने उन्हें शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया। कुलपति ने इस अवसर पर कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि प्रो. ई बालागुरूसामी झारखंड में हमारे शैक्षणिक सलाहकार हैं। इन्होंने कई किताबें लिखने के अलावा आंध्रप्रदेश में आइटी सलाहकार, हरियाणा और पंजाब सरकार में सलाहकार तथा कई राज्यों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।

    इन विभागों का किया भ्रमण
    प्रो. ई बालागुरूसामी ने कुलपति तथा आरयू के सभी पदाधिकारियों के साथ मोराबादी कैंपस स्थित आरयू के आइक्यूएसी, जूलॉजी, बॉटनी, बायोटेक, केमिस्ट्री, मास कम्युनिकेशन, लीगल स्टडीज विभागों में जाकर कक्षाओं, प्रयोगशाला, लाइब्रेरी, आॅडिटोरियम सहित अन्य सुविधाओं को देखा। साथ ही शिक्षकों, निदेशक और हेड से बात कर जानकारियां लीं। विभागों को देखने के बाद उन्होंने संतोष व्यक्त किया और कहा कि रांची विश्वविद्यालय को हम एक उत्कृष्ट विश्वविद्यालय बनाने का कार्य करेंगे।

    इनकी रही उपस्थिति
    इस कार्यक्रम का संचालन डिप्टी डायरेक्टर सीवीएस डॉ स्मृति सिंह ने किया। वहीं धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव आरयू डॉ मुकुंद चंद्र मेहता ने किया। इस अवसर पर कुलपति, प्रतिकुलपति आरयू के अलावा आरयू एफए डॉ देवाशीष गोस्वामी, डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ प्रीतम कुमार, सीसीडीसी डॉ पीके झा, परीक्षा नियंत्रक डॉ आशीष कुमार झा, एफओ डॉ. कुमार आदित्यनाथ शाहदेव, डीएसडब्ल्यू डॉ सुदेश साहू, डॉ राजकुमार शर्मा, डॉ हरि उरांव सहित कई विभागों के हेड, डीन और प्राध्यापक उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअश्लील वीडियो बम से बाल-बाल बचे सीपी सिंह, काट दिया फोन तो बच गए
    Next Article अमेरिकी सांसद का बयान, पाकिस्तान को नहीं, चीन को बड़ी सैन्य चुनौती मानते हैं भारतीय
    admin

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version