रांची। झारखंड में कोरोना के मरीज दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। राज्य में 51 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। राज्य में कुल एक्टिव केस 264 हो गयी है।

स्वास्थ्य विभाग से गुरुवार को मिली जानकारी के अनुसार कोरोना के नए मामलों में रांची में 14, धनबाद और पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर ) में आठ- आठ, बोकारो, गढ़वा, गिरिडीह एवं गोड्डा में एक एक, देवघर में नौ, हजारीबाग में तीन, लातेहार, रामगढ़ पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा में एक-एक मरीज मिले है। जबकि राज्य में कोरोना के 13 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में सबसे अधिक 72 केस राजधानी रांची में एक्टिव है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version