-मन की बात कार्यक्रम को उत्सव बनायें :संजय सेठ
रांची। भाजपा प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को रांची महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता की अध्यक्षता में एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह शामिल हुए। प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम का 100 वें संस्करण कार्यक्रम में केवल भाजपा कार्यकर्ता ही शामिल नहीं हों बल्कि यह कार्यक्रम सर्वव्यापी और सर्व स्पर्शी बने। इसमें समाज के सभी वर्ग जाति, धर्म, संप्रदाय के लोग पहुंच कर सुनें। उन्होंने कहा कि आम जनता प्रधानमंत्री से बेहद प्यार करती है। उनकी हर बातों पर जनता विश्वास और भरोसा करती है। उन्होंने कहा कि100वां संस्करण भारत के राजनीतिक इतिहास में एक दस्तावेज होगा जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा। उन्होंने महानगर भाजपा के कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बैठक को संबोधित करते हुए सांसद संजय सेठ ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम का 100 वां कार्यक्रम एक उत्सव बने ऐसा प्रयास हम सभी कार्यकर्ता मिलकर करें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता यदि ठान लें तो सफलता गगनचुंबी हो जाती है। मंच पर रांची महानगर के प्रभारी एवं प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह भी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री वरुण साहू और धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री बलराम सिंह ने किया। बैठक में काजल प्रधान, हेमंत दास, सूरज चौरसिया, राजश्री जयंती, शिवपूजन पाठक, रवि भट्ट, प्रेम मित्तल, संदीप वर्मा, संजय जयसवाल, रमेश सिंह, निशी जयसवाल, शोभा यादव, कृपा शंकर सिंह, महानगर उपाध्यक्ष नीरज सिंह, जितेंद्र पटेल, जितेंद्र वर्मा, राजू सिंह, आरती वर्मा, मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, विनोद महतो, पिंटू जयसवाल, सुकेश पांडेय आदि उपस्थित थे।
मन की बात कार्यक्रम के 100 वें संस्करण को सर्व स्पर्शी और सर्वव्यापी बनायें: कर्मवीर सिंह
Previous Articleगैंगरेप की शिकार नाबालिग ने 25 हफ्ते का भ्रूण हटाने के लिए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया
Next Article RANCHI: झारखंड विधानसभा विशेष समिति की बैठक
Related Posts
Add A Comment