बोकारो। दिवगंत मंत्री जगरनाथ महतो का पार्थिव शरीर बोकारो पहुंचने पर बड़ी संख्या में उनके शुभचिंतक उमड़ पड़े। दिवंगत मंत्री महतो का शुक्रवार को भण्डारीदाह समीप दामोदर नदी तट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। शुक्रवार को मंत्री जगरनाथ महतो का पार्थिव शरीर लेकर काफिला बोकारो जिले के सीमा क्षेत्र में पेटवार स्थित चरगी घाटी पहुंचा। डीसी कुलदीप चौधरी, एसपी चंदन झा, बोकारो विधायक विरंची नारायण, गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद ने शिक्षा मंत्री के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए और उन्हें श्रद्धाजंलि दी।

इससे पहले आलरगो स्थित उनके निवास स्थान पर हिन्दू रीति रिवाज से पार्थिव शरीर को स्नान कर हल्दी चंदन का लगाकर अंतिम विदाई दी गई। पार्थिव शरीर को कंधा के सहारे दामोदर नदी का तट ले जाया गया जहाँ पर पुत्र राजू उर्फ अखिलेश कुमार ने मुखाग्नि दी। इस मौके पर भाजपा, झामुमो, कांग्रेस, राजद और भाकपा के जिला एवम् प्रखंड अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष सहित हजारों ग्रामीण उपस्थित थे। इससे पहले उनका शव पैतृक गांव अलारगो पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो, श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, पूर्व सांसद रविन्द्र कुमार पाण्डेय ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version