आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का पार्थिव शरीर रांची एयरपोर्ट पहुंचने पर रांची के सांसद संजय सेठ ने अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित की। उन्होंने अपनी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि जगरनाथ महतो एक परिपक्व और अच्छे राजनेता के रूप में जाने जाते थे। उनके आकस्मिक निधन से राज्य ने एक अच्छा नेता खो दिया। उन्होंने उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए कहा कि ईश्वर उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।