Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»राज्य के अलग-अलग इलाकों में नक्सलियों ने दिखायी धमक
    Jharkhand Top News

    राज्य के अलग-अलग इलाकों में नक्सलियों ने दिखायी धमक

    adminBy adminApril 8, 2023Updated:April 8, 2023No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – लोहरदगा, गोला और बोकारो में जेसीबी और ट्रैक्टर फूंका
    -तीनों जगह लेवी का है मामला, सभी निर्माण काम में थे लगे
    -मजदूरों की पिटाई भी की, बम विस्फोट कर फैलायी दशहत
    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। राज्य में एक ओर नक्सलियों के खिलाफ पुलिस सख्त कदम उठा रही है। पांच दिन पहले तीन अप्रैल को पुलिस ने चतरा में पांच नक्सलियों के मार गिराया था। साथ ही विभिन्न इलाकों में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसबीच नक्सली भी घटना को अंजाम देने से पीछे नहीं हट रहे हैं। मौका मिलते ही अपनी धमक दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। शुक्रवार रात और शनिवार अहले सुबह राज्य के तीन अलग-अलग हिस्सों लोहरदगा, गोला और बोकारो में नक्सलियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज करायी। उन्होंने निर्माण कार्य से जुड़ी कंपनियों का जेसीबी और ट्रैक्टर फूंका। बम विस्फोट कर दहशत फैलाने की कोशिश की। हालांकि ये सभी मामले लेवी से जुड़े हुए हैं।

    लोहरदगा में पीएलएफआइ उग्रवादियों ने मचाया तांडव
    उग्रवाद प्रभावित लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र के मकान्दू गांव में स्थित बालाजी स्टोन ट्रेडिंग वर्क्स लिमिटेड के स्टोन माइंस और क्रशर प्लांट पर पीएलएफआइ उग्रवादियों ने शुक्रवार देर रात हमला कर जमकर तांडव मचाया। उग्रवादियों ने क्रशर प्लांट में साइलेंट डीजी जेनरेटर और पोकलेन मशीन को आग लगी दी। दहशत फैलाने के लिए दो बम विस्फोट भी किया। घटना शुक्रवार देर रात की है। घटना की पुष्टि कुडू थाना प्रभारी विश्वजीत कुमार सिंह ने की है। पुलिस अधीक्षक आर रामकुमार और डीएसपी परमेश्वर प्रसाद ने घटना की विस्तृत जानकारी ली है। कुडू थाना में पीएलएफआई उग्रवादियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। घटना के बाद क्रेशर में कामकाज बंद हो गया है। आसपास के इलाकों में दहशत है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उग्रवादियों ने बालाजी स्टोन ट्रेडिंग वर्क्स लिमिटेड के मालिक से लेवी के लिए दबाव बनाया था। लेवी राशि नहीं मिलने के कारण पीएलएफआइ उग्रवादियों ने घटना को अंजाम दिया।
    बालाजी स्टोन ट्रेडिंग वर्क्स लिमिटेड के मुंशी सुनील सिंह ने बताया कि मध्य रात्रि में लगभग आधा दर्जन ससस्त्र उग्रवादी पहुंचे। काम बंद करने को कहा। उग्रवादियों ने कहा तुम लोगों का मालिक लेवी का रुपया नहीं दिया है। हम लोग कृष्णा यादव के आदमी हैं। इसलिए काम बंद करा आग लगा रहे हैं। पोकलेन आॅपरेटर धर्मेंद्र यादव ने बताया रात को काम कर रहा था। आधा दर्जन उग्रवादी पहुंचे और पथराव किया। पोकलेन से उतारकर पिटाई की। इसके बाद पोकलेन में आग लगा दी। घटना के संदर्भ में थाना प्रभारी विश्वजीत कुमार सिंह ने कहा कि पीएलएफआइ संगठन का हाथ है। लेवी वसूली को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। घटना में शामिल उग्रवादियों की धरपकड़ के लिए भी छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।

    गोला में पुल निर्माण में लगे दो जेसीबी और तीन ट्रैक्टर फूंका
    गोला थाना क्षेत्र के परसाडीह गांव में शुक्रवार की देर रात को हथियार बंद नक्सलियों ने पुल निर्माण में लगे दो जेसीबी और तीन ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया। ये सभी रविंद्र महतो कंस्ट्रक्शन के थे। नक्सलियों ने काम में लगे चार मजदूरों को जमकर पिटाई कर घायल कर दिया। निर्माण स्थल पर बने कमरे को आग के हवाले कर दिया। जिसमें कंपनी के कुछ रुपये और महत्वपूर्ण कागजात की जलने की चर्चा है।
    जानकारी के अनुसार परसाडीह में पिछले 2019 से 14 करोड़ रुपये की लागत से दामोदर नदी में पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। श्ुक्रवार रात को रविंद्र महतो कंस्ट्रक्शन के निर्माण साइट पर 15 से 20 लोग वर्दी पहनकर पहुंचे। इसके बाद एक-एक करके पांचों वाहनों को आग के हवाले कर दिया। वर्दी के कारण ही नक्सली घटना की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने अपना वर्चस्व दिखाने और लेवी नहीं मिलने पर घटना को अंजाम दिया है। हालांकि पुलिस ने अभी तक नक्सली हमले की पुष्टि नहीं की है। घटना की सूचना मिलते ही रामगढ एसपी पीयूष पांडे, एसडीपीओ किशोर रजक थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

    बोकारो में निर्माण कार्य से जुड़े व्यक्ति के घर पर हमला
    नक्सलियों ने बोकारो जिले के गोमिया के केरी इलाके में देर रात तांडव मचाया है। नक्सलियों ने क्षेत्र के निवासी रामलोचन साव (लीला साव) के घर के बाहर खड़े जेसीबी और चार ट्रैक्टर में आग लगा दिया। हालांकि इस अगजनी में ट्रैक्टर पूरी तरह जलने से बच गया, लेकिन जेसीबी जल कर राख हो गयी। जानकारी के मुताबिक अइयर गांव के निकट एक पानी टंकी निमार्णाधीन है। जलापूर्ति के लिए पाइपलाइन बिछाया जा रहा है। इस काम में लीला साव का ट्रैक्टर और जेसीबी काम में लगा हुआ है।
    जानकारी के मुताबिक लीला साव देर रात बाइक से एक कार्यक्रम से घर लौटे। घर के पास उन्होंन देखा कि एक व्यक्ति नक्सली वर्दी में मौजूद था और सड़क निर्माण में लगे मुंशी को बिठा रखा था। उन्हें देखते ही नक्सली ने अपने साथियों को आवाज दे कर कहा कि लीला साल आ गया। लीला साव को तत्काल समझ में आ गया कि नक्सलियों ने हमला किया है। वह बाइक लेकर वहां से फरार हो गये। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। साथ ही घरवालों को फोन पर अगाह किया कि नक्सली वहां हैं। घर से वह बाहर नहीं निकलें। घटना स्थल पर पुलिस और फायर बिग्रेड की गाड़ियां पहुंची, तब तक नक्सली भाग चुके थे। इस बीच नक्सलियों ने जेसीबी और ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया। लीला साव के बेटे ने बताया कि उग्रवादी जोर से चिल्ला रहे थे, जो पाइपलाइन में काम करेगा, उसके साथ ऐसा होगा। नक्सलियों ने यह हमला लेवी को लेकर किया था। हालांकि पुलिस ने नक्सली हमले की अभी तक पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच में लगी हुई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशैक्षिक परिसरों में राष्ट्रीय एवं सामाजिक मुद्दों पर स्वाध्याय मण्डल चलायें कार्यकर्ता : डॉ.राजशरण शाही
    Next Article भक्तों की आस्था पर आघात कर रहे हैं देउड़ी मंदिर के पंडा
    admin

      Related Posts

      राज्यपाल ने जेपीएससी के रिजल्ट प्रकाशन का दिया निर्देश

      May 17, 2025

      हाइवे पर खनिज ढुलाई पर 150 रुपये प्रति ट्रिप लगेगा टोल टैक्स, नहीं देने पर तीन गुना जुर्माना

      May 17, 2025

      विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली

      May 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया में भारत का पक्ष रखेंगे सर्वदलीय सात प्रतिनिधिमंडल
      • हरियाणा के नूंह में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार
      • इंडो-नेपाल सीमा से कनाडाई नागरिक गिरफ्तार
      • नीति आयोग की बैठक में ममता बनर्जी की उपस्थिति पर संशय
      • ज्वेलरी शॉप में ग्राहक बनकर आय शख्स सोने की अंगूठियां लेकर फरार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version