Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»आदित्य एल-1 को तीन माह में अंतरिक्ष भेजने की तैयारी, चंद्रयान-3 भी इसी साल
    Breaking News

    आदित्य एल-1 को तीन माह में अंतरिक्ष भेजने की तैयारी, चंद्रयान-3 भी इसी साल

    azad sipahiBy azad sipahiApril 3, 2023Updated:April 3, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    उदयपुर। अगले तीन माह में देश को अंतरिक्ष विज्ञान को लेकर एक और खुशखबरी मिलने वाली है। आदित्य एल-1 को लॉन्च करने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और सब कुछ ठीक रहा तो अगले तीन माह में उसे अंतरिक्ष में स्थापित कर दिया जाएगा। यह जानकारी प्रधानमंत्री विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सलाहकार परिषद तथा अंतरिक्ष आयोग के सदस्य, इसरो के पूर्व अध्यक्ष, अंतरिक्ष विभाग के पूर्व सचिव, पीआरएल प्रबंध परिषद के अध्यक्ष पद्मश्री एएस किरण कुमार ने सोमवार को यहां उदयपुर में दी।

    किरण कुमार उदयपुर सोलर ऑब्जर्वेटरी (यूएसओ) के तत्वावधान में यहां शुरू हुई तीन दिवसीय सौर भौतिकी कार्यशाला ‘बहु-स्तरीय सौर परिघटनाएं : वर्तमान क्षमताएं और भावी चुनौतियां (यूएसपीडब्ल्यू -2023) के उद्घाटन सत्र को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अब तक हम धरती से अलग-अलग स्थानों से 12-12 घंटे ही सूर्य पर होने वाली ग्रहीय गतिविधियों का अध्ययन कर पाते थे, आदित्य एल-1 को अंतरिक्ष में ऐसी जगह स्थापित किया जाएगा जहां से सूर्य पर होने वाली घटनाओं पर 24 घंटे अध्ययन किया जा सकेगा। आदित्य एल-1 की कक्षा पृथ्वी और सूर्य से दूरी की तुलना में पृथ्वी से यदि 1 प्रतिशत रहेगी तो सूर्य से 99 प्रतिशत।

    उन्होंने कहा कि उदयपुर स्थित सौर वेधशाला की भूमिका भी इस मिशन में महत्वपूर्ण रहेगी। सूर्य से आने वाली रेडियो विकिरणों का ऑब्जर्वेशन इसी वेधशाला के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने आदित्य एल-वन के फायदों को लेकर बताया कि सूर्य से विकिरणों के साथ पार्टिकल्स भी आते हैं जिन्हें ‘सोलर विण्ड’ कहा जाता है। अलग-अलग तरह की सोलर विण्ड पृथ्वी के वायुमण्डल पर भी अलग-अलग प्रभाव डालती होंगी, इसका अध्ययन कर फायदे और नुकसान पर शोध किए जा सकेंगे। यदि नुकसानदेह सोलर विण्ड की जानकारी कुछ समय पूर्व हमें हो जाती है तब उसके समाधान के लिए हमारे पास कुछ वक्त होगा और बड़े नुकसान से बचने का प्रयास किया जा सकेगा।

    भारत में निकटवर्ती अंतरिक्ष मिशन के सम्बंध में उन्होंने बताया कि चंद्रयान-थ्री और एक्सपोसेट की तैयारी इसी साल की है। चंद्रयान-2 में लैंडर में जो तकनीकी समस्याएं आई थीं, उनमें सुधार कर लिया गया है और नया लैंडर तैयार है। इन दो मिशन के बाद जापान के साथ एक लूनार कार्यक्रम प्रस्तावित है जिस पर आरंभिक मंथन चल रहा है।

    कार्यक्रम में प्रसिद्ध अंतरिक्ष वैज्ञानिक अहमदाबाद भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला के निदेशक प्रोफेसर अनिल भारद्वाज ने स्वागत उद्बोधन दिया और उदयपुर सौर वेधशाला की उपलब्धियों तथा आने वाले समय में होने वाले तकनीकी विस्तार की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लद्दाख की पेंगोंग झील किनारे स्थापित हो रही प्रयोगशाला को तैयार करने की आरंभिक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उदयपुर सौर वेधशाला को दी गई है। इस मौके पर स्पेस वेदर विज्ञानी डी. पालमराजू व हाइड्रोलॉजिस्ट आरडी देशपाण्डे ने भी विचार रखे।

    कार्यशाला संयोजक प्रो. भुवन जोशी ने बताया कि इस तीन दिवसीय कार्यशाला में अंतरिक्ष विभाग, आईआईटी सहित देश के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक संस्थानों के 75 शीर्ष सौर व अंतरिक्ष वैज्ञानिक पहुंचे हैं। संयोजक एवं मीडिया समन्वयक डॉ. रमित भट्टाचार्य ने बताया कि कार्यशाला मे सूर्य पर अनुसंधान की वर्तमान स्थिति, सक्रियता, बदलाव और अंतरिक्ष मौसम आदि विषयों पर गहन चर्चा होगी। आदित्य एल-1 सौर मिशन सहित भारत के भविष्य के सौर मिशनों पर एक विजन डॉक्यूमेंट भी तैयार होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचुनाव पूर्व जनमत सर्वेक्षण में ‘तुर्किये के गांधी’ से पिछ़ड़े राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन
    Next Article ईडी के शिकंजा कसने पर 100 करोड़ के घोटाले में संजय तिवारी ने किया अदालत में आत्मसमर्पण
    azad sipahi

      Related Posts

      जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई

      May 22, 2025

      प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन

      May 22, 2025

      श्रावणी मेला को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री करेंगे उच्चस्तरीय बैठक

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री
      • फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
      • कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक
      • जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई
      • प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version