आजाद सिपाही संवाददाता
जमशेदपुर। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात का 100 वा संस्करण के अवसर पर पूरे देश भर के साथ-साथ झारखंड प्रदेश में भी उत्साह रहा है। इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने जमशेदपुर के बारीडीह मंडल में बिरसा मुंडा टाउन हॉल में स्थानीय लोगों के साथ सुना। इस दौरान उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देश में कई बड़े जन आंदोलन हुए हैं। इनमें स्वच्छता अभियान, वोकल फॉर लोकल, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सहित देश के विकास से जुड़े योजनाएं शामिल है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से लोगों की सोच और नजरिए में काफी बदलाव आया है।

गुमनाम नायक देश के सामने आया
इस अवसर पर रघुवर दास ने कहा कि दूर दराज के क्षेत्रों में काम करने वाले गुमनाम नायकों को देश के सामने लाने का कार्य भी इस कार्यक्रम के माध्यम से हुआ है। इस दौरान उन्होंने बताया कि आईआईएम की एक रिपोर्ट के अनुसार अब तक 100 करोड़ से ज्यादा लोगों ने प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी है। उन्होंने कहा कि हर माह 22 करोड़ लोग इसे सुनते हैं। आज इसके 100वें एपिसोड को सुनने के लिए लोगों में जो उत्सुकता देखी, वह इसकी सफलता और लोकप्रियता की गवाही दे रही है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version