रांची। झारखंड मंत्रालय में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुलाक़ात की। इस दौरान महतो ने सोरेन को पुष्पगुच्छ प्रदान कर उनका अभिवादन किया। प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री से जदयू नेताओं की यह शिष्टाचार मुलाक़ात थी। मुलाक़ात बेहद सार्थक रही। मुख्यमंत्री से प्रदेश के विकास और जनहित के विषयों को लेकर लम्बी चर्चा हुई। पलायन, विस्थापन और सीएनटी चर्चा का केन्द्र रहा।