Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, September 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»झारखंड के जमशेदपुर में स्थिति तनावपूर्ण, पुलिस-आरपीएफ ने किया फ्लैग मार्च
    Breaking News

    झारखंड के जमशेदपुर में स्थिति तनावपूर्ण, पुलिस-आरपीएफ ने किया फ्लैग मार्च

    azad sipahiBy azad sipahiApril 10, 2023Updated:April 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -शास्त्री नगर में धार्मिक झंडे के अपमान से हालात बिगड़े, हिंसा के बाद जागा प्रशासन, निषेधाज्ञा लगाई गई, मोबाइल इंटरनेट सेवा पर अस्थाई प्रतिबंध

    पूर्वी सिंहभूम (झारखंड)। जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में स्थिति तनावपूर्ण है। आज (सोमवार) सुबह पुलिस और आरपीएफ ने इलाके में फ्लैग मार्च किया। प्रशासन ने स्थिति पर नियंत्रण का दावा कते हुए पूरे क्षेत्र में निषेधाज्ञा (धारा 144) लगाते मोबाइल इंटरनेट सेवा पर अस्थाई प्रतिबंध लगा दिया है।

    दो समुदायों में तनाव की शुरुआत शनिवार को उस समय हुई जब शास्त्री नगर के ब्लॉक नंबर 3 स्थित जटाधारी हनुमान मंदिर के चौक पर महावीरी झंडा उतारा गया। झंडा के बांस में बंधे मांस के टुकड़े देख लोगों की आंखें पथरा गईं। यह बात कुछ ही देर में जंगल में आग की तरह फैल गई। मगर किसी तरह लोगों को शांत किया गया। रविवार को मंदिर कमेटी की बैठक के दौरान पत्थर फेंकने के बाद बवाल शुरू हुआ। इसके बाद दो समुदायों के बीच पथराव शुरू हो गया। इस दौरान कई वाहनों में आग लगा दी गई।

    शास्त्री नगर में हिंसा की खबर मिलते ही आला अधिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। हिंसा पर आमादा लोगों को समझाने की कोशिश की। जब हिंसा नहीं रुकी तो पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। बवाल कर रहे लोगों से हुई झड़प में करीब छह पुलिसकर्मी घायल हो गए।

    जिला प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उपायुक्त विजया जाधव ने कहा है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने शहर के सांप्रदायिक सौहार्द्र को बिगाड़ने की कोशिश की है। इन तत्वों की पहचान की जा रही है। इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। क्षेत्र में दंडाधिकारी, पुलिस बल, क्यूआरटी, आरएएफ, एंटी रायट रिसोर्स को तैनात किया गया है। साथ ही अगले आदेश तक अधिकारियों के अवकाश रद्द कर दिए गए हैं। सभी से मुख्यालय न छोड़ने को कहा गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleछह दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर वाशिंगटन डीसी पहुंचीं सीतारमण
    Next Article विराट कोहली को आरसीबी के लिए ओपनिंग नहीं करनी चाहिए: इरफान पठान
    azad sipahi

      Related Posts

      कुड़मी समाज का रेल रोको आंदोलन शुरू, कई जगह रेलवे ट्रैक जाम

      September 20, 2025

      कुड़मी समाज में बरकाकाना में रेल ट्रैक किया जाम, स्टेशन पर जुटे हजारों लोग

      September 20, 2025

      सड़क हादसे में एक युवक की मौत, एक घायल

      September 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में दरक रही है सामाजिक एकता की दीवार
      • गौरव गोगोई ने एच-1बी वीजा फीस वृद्धि पर ट्रंप प्रशासन की आलोचना की
      • जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में आतंकवादियों से मुठभेड़ में सेना के जवान का सर्वोच्च बलिदान
      • अमेरिका का एच1-बी वीजा हासिल करना हुआ महंगा, देने होंगे एक लाख डॉलर
      • पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में भारतीय विमानों के लिए 23 अक्टूबर तक प्रतिबंध
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version