Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, July 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»चुनाव आयोग निशिकांत दूबे को जानकारी देकर काम करता है: सुप्रियो
    झारखंड

    चुनाव आयोग निशिकांत दूबे को जानकारी देकर काम करता है: सुप्रियो

    adminBy adminApril 12, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झामुमो ने भाजपा के सचिवालय मार्च के दौरान घटित हुई घटना पर कड़ा प्रहार किया है। झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रीयो भट्टाचार्य ने कहा कि मंगलवार को भाजपा के प्रभात तारा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक विद्वेष, सांप्रदायिक रंग थे। राजनीतिक कार्यक्रमों में कार्यकतार्ओं के हाथ में तख्तियां होती है, मुंह में नारे होते हैं, लेकिन भाजपा कार्यकतार्ओं के हाथ में पत्थर, पानी की बोतल और मुंह में सांप्रदायिक नारे और धमकी के शब्द थे। इस कार्यक्रम में जो हुआ सबने देखा। अब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी को बताना चाहिए कि उनके कार्यकतार्ओं के हाथ में पत्थर कहां से आए, बोतल कहां से आए। भट्टाचार्य ने कहा कि इस कार्यक्रम में भाजपा के एक सांसद निशिकांत दूबे भी शामिल थे। उन्होंने जिस तरह की भाषा का प्रयोग किया है, वह सीधे तौर पर संवैधानिक संस्थाओं को खत्म करने जैसा है। लोकतांत्रिक व्यवस्था को ध्वस्त करने जैसा है। निशिकांत कहते हैं कि 13 अप्रैल को लोकपाल के तहत मुख्यमंत्री को जेल में डाल दिया जाएगा। अब सवाल यह उठता है कि क्या लोकपाल इनके इशारे पर काम कर रहा है या फिर लोकपाल इन्हें जानकारी देकर काम करता है। निशिकांत दूबे ने दूसरी बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि चिंता न करें वे चुनाव आयोग पर दबाव डालकर लोकसभा के साथ ही विधानसभा का चुनाव करा देंगे। अब सवाल यह उठता है कि क्या चुनाव आयोग अमित शाह के इशारे पर काम रहा है या फिर चुनाव आयोग निशिकांत दूबे को जानकारी देकर काम करता है। देश के गृह मंत्री अमित शाह को बताना चाहिए कि निशिकांत दूबे को यह अधिकार किसने दिया। दीपक प्रकाश और बाबूलाल मरांडी को भी इस मामले में बोलना होगा। नहीं तो हम इसके खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। सुप्रियो ने कहा कि आज भाजपा मौन दिवस और काला दिवस मना रही है। जिसका दिल काला है, मन काला है, भाषा काली है। वह मौन दिवस और काला दिवस मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने तीन दशक के राजनीतिक जीवन में ऐसे राजनीतिक कार्यक्रम नहीं देखे। हमने भी लाठी खायी है, अस्पताल गए हैं। मगर भाजपा का यह कार्यक्रम राजनीतिक न होकर आपसी भाईचारा बिगाड़ने वाला अधिक था। इसमें जो नारे लगे, पत्थर चले, बोलते फेंके गए, वह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं हो सकता है। इस घटना में कई पत्रकार और अफसर घायल हुए, ऐसे नहीं चलेगा। अगर झामुमो, गुरुजी और हेमंत सोरेन से मुकाबला करना है तो राजनीतिक कार्यक्रम तय करें। आपके पास पत्थर और बोतल है तो हमारे पास तीर-धनुष है। झामुमो ऐसे कार्यों से डरने वाला नहीं है। उन्होंने प्रशासन से कल की घटना की जांच करने और दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसीतारमण ने अमेरिकी कारोबारी समुदाय से कहा, भारतीय अर्थव्यवस्था पारदर्शी और ‘देखने योग्य’
    Next Article देश का औद्योगिक उत्पादन फरवरी महीने में 5.6 फीसदी बढ़ा
    admin

      Related Posts

      बेतला नेशनल पार्क में विश्व बाघ दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, वित्त मंत्री, पर्यटन मंत्री समेत अन्य जनप्रतिनिधि व वन अधिकारी रहे मौजूद

      July 29, 2025

      बैद्यनाथ धाम में अबतक 33.11 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण

      July 29, 2025

      दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए भाजपा हुई सक्रिय

      July 29, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बेतला नेशनल पार्क में विश्व बाघ दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, वित्त मंत्री, पर्यटन मंत्री समेत अन्य जनप्रतिनिधि व वन अधिकारी रहे मौजूद
      • दिल्ली पुलिस के खुलासे के बाद ममता बनर्जी पर बरसे शुभेंदु अधिकारी
      • ऑस्ट्रेलिया ने पांचवें टी20 में वेस्टइंडीज को 3 विकेट से हराया, सीरीज 5-0 से जीती
      • युगांडा ने सीएएफ अफ्रीकी नेशंस चैम्पियनशिप के लिए अंतिम टीम की घोषणा की
      • बांग्लादेश से सऊदी अरब जा रहे विमान में आई खराबी, एक घंटे बाद लौटना पड़ा ढाका
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version