Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, December 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»देश का औद्योगिक उत्पादन फरवरी महीने में 5.6 फीसदी बढ़ा
    Breaking News

    देश का औद्योगिक उत्पादन फरवरी महीने में 5.6 फीसदी बढ़ा

    azad sipahiBy azad sipahiApril 12, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। अर्थव्यवस्था के र्मोचे पर सरकार को राहत देने वाली खबर आई है। बिजली, खनन और विनिर्माण क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन से औद्योगिक उत्पादन में बढ़ोतरी हुई है। देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक फरवरी महीने में 5.6 फीसदी बढ़ा है, जबकि फरवरी, 2022 में यह 1.2 फीसदी बढ़ा था।

    राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) आधारित औद्योगिक उत्पादन फरवरी महीने में 5.6 फीसदी बढ़ा है। पिछले साल फरवरी, 2022 में यह 1.2 फीसदी बढ़ा था। इस साल जनवरी महीने में औद्योगिक उत्पादन 5.5 फीसदी रहा था।

    आंकड़ों के मुताबिक विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन फरवरी में 5.3 फीसदी रहा है। एक साल पहले इसमें 0.2 फीसदी की वृद्धि हुई थी। वहीं, खनन क्षेत्र का उत्पादन 4.6 फीसदी पर स्थिर रहा। बिजली क्षेत्र के उत्पादन में 8.2 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि पिछले साल इसी अवधि में इसमें 4.5 फीसदी की वृद्धि हुई थी।

    एनएसओ के मुताबिक पूंजीगत वस्तुओं के उत्पादन में फरवरी में 10.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, जबकि एक साल पहले इसी महीने में इसमें 1.3 फीसदी की वृद्धि हुई थी। टिकाऊ उपभोक्ता क्षेत्र का उत्पादन चार फीसदी बढ़ा, जबकि एक साल पहले इसी महीने में इसमें 9.7 फीसदी की गिरावट आई थी। गैर-टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं का उत्पादन फरवरी में 12.1 फीसदी बढ़ा है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में इसमें 6.8 फीसदी की गिरावट आई थी। बुनियादी ढांचा और निर्माण वस्तुओं के उत्पादन क्षेत्र में 7.9 फीसदी की वृद्धि हुई, जबकि एक साल पहले इसी महीने में इसमें 8.6 फीसदी की वृद्धि हुई थी।

    आंकड़ों के अनुसार प्राथमिक वस्तुओं के उत्पादन में इस साल फरवरी में 6.8 फीसदी की वृद्धि हुई, जबकि एक साल पहले इसी महीने में 4.6 फीसदी की वृद्धि हुई थी। इसी तरह मध्यवर्ती वस्तुओं के उत्पादन में 0.3 फीसदी की गिरावट आई है, जबकि एक साल पहले इसी महीने में इसमें 4.1 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी। इसके अलावा बीते वित्त वर्ष 2022-23 के पहले 11 महीनों (अप्रैल-फरवरी) के दौरान औद्योगिक उत्पादन 5.5 फीसदी रहा है, जो एक साल पहले इसी अवधि में 12.5 फीसदी था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचुनाव आयोग निशिकांत दूबे को जानकारी देकर काम करता है: सुप्रियो
    Next Article अमेरिका की कैलिफोर्निया विधानसभा में प्रस्ताव पारित, 1984 के सिख दंगों को मिले नरसंहार की मान्यता
    azad sipahi

      Related Posts

      नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानों का संचालन शुरू, पहले विमान को शानदार सलामी

      December 25, 2025

      क्रिसमस पर आज शेयर बाजार बंद, कल होगा कारोबार

      December 25, 2025

      हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्‍स 447 अंक उछला

      December 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Playing Tower Rush – Definitive Slot Mechanics
      • धनबाद : तीन दिनों से लापता लोडर का शव बरामद, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
      • Betify Casino Exploré: Rapport 263

      • Betify Casino – Examen Complet 10

      • Экономический календарь от актуальные события, публикации экономического календаря
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version