Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, July 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तार सातों आरोपियों की कोर्ट में हुई पेशी, फिर पांच दिनों के रिमांड पर भेजे गए
    Jharkhand Top News

    जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तार सातों आरोपियों की कोर्ट में हुई पेशी, फिर पांच दिनों के रिमांड पर भेजे गए

    adminBy adminApril 19, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची में सेना की जमीन को गलत तरीके से बेचे जाने के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन्हें ईडी की स्पेशल कोर्ट से शनिवार को चार दिनों के रिमांड पर दिया गया था। आज उन सभी को फिर से ईडी की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। जहां अदालत से पूछताछ के लिए सभी पांच दिनों का रिमांड फिर देने की गुजारिश की गयी थी। कोर्ट ने इस गुजारिश को मान लिया है। अब ईडी अगले पांच दिनों तक सातों गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करेगी।
    इनसे ईडी कर रही पूछताछ

    प्रदीप बागची
    बड़गाई अंचल के सीआई भानु प्रताप प्रसाद
    अफसर अली
    इम्तियाज अहमद
    तलहा खान
    फैयाज खान
    सद्दाम हुसैन

    क्या है मामला
    प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को सरकारी जमीन की हेराफेरी के मामले में आईएएस अधिकारी छवि रंजन, अंचल अधिकारी मनोज कुमार सहित जमीन के कारोबार से जुड़े 18 लोगों के कुल 21 ठिकानों पर छापा मारा। छापामारी के दायरे में झारखंड के 18, बिहार के एक और पश्चिम बंगाल के दो ठिकानों को शामिल किया गया है। छवि रंजन फिलहाल समाज कल्याण निदेशक के पद पर पदस्थापित हैं।

    आईएएस छवि रंजन से भी होगी पूछताछ
    लैंड स्कैम मामले में सात लोगों की गिरफ्तारी और रिमांड में लिए जाने के बाद अब ईडी ने आइएएस छवि रंजन को समन भेजा है। अब ईडी उनसे पूछताछ करेगी। ईडी ने छवि रंजन को समन जारी कर 21 अप्रैल को रांची के ईडी जोनल कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा है। अब ईडी के सामने छवि रंजन लैंड स्कैम से संबंधित सवालों के जवाब देंगे।

    कैसे हुआ था फर्जीवाडे का खुलासा
    जिस लैंड स्कैम मामले में ईडी कार्रवाई कर रही है। आरोपियों से पूछताछ कर रही है, उस स्कैम का खुलासा पहले ही आयुक्त की जांच रिपोर्ट में हो चुका है। सेना के कब्जे वाली जमीन की खरीद-बिक्री मामले में जांच रिपोर्ट में यह बात सामने आ चुकी है कि प्रदीप बागची नाम के शख्स ने फर्जी रैयत बनकर दिलीप कुमार घोष को यह जमीन बेच डाली थी।

    नगर निगम ने दर्ज करायी थी प्राथमिकी
    इस मामले के संज्ञान में आने के बाद रांची नगर निगम की ओर से बरियातू थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। रांची नगर निगम के कर संग्रहकर्ता दिलीप शर्मा ने जालसाजी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि प्रदीप फर्जी दस्तावेज दिखाकर दो-दो होल्डिंग ले लिया था। आयुक्त की जांच में सेना के कब्जे वाली जमीन का असली रैयत जयंत करनाड मिला था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेश में कोरोना के 10,542 नए मरीज, 27 की मौत
    Next Article सरयू राय की पीआइएल पर एचसी ने सरकार से पूछा
    admin

      Related Posts

      झारखंड के सभी जिलों में नौ तक बारिश की संभावना

      July 6, 2025

      अपराधियों ने हाइवा में लगाई आग

      July 6, 2025

      बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

      July 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी ने दलाई लामा को 90वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं
      • झारखंड के सभी जिलों में नौ तक बारिश की संभावना
      • अपराधियों ने हाइवा में लगाई आग
      • बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत
      • साकची में निकला अलम का जुलूस
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version