रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री पं. बिनोदानंद झा की जयंती प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, कांग्रेस भवन, रांची में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में मनायी गयी। इस अपर उपस्थित कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर राजेश ठाकुर ने कहा कि स्व. बिनोदानंद झा झारखंड के पहले नेता थे, जो कि अविभाजित बिहार के मुख्यमंत्री बने थे। स्व. बिनोदानंद झा ने महात्मा गांधी के विचारों से प्रभावित होकर पंचायत चुनाव के संदर्भ में जो विचार रखे थे, वह आज के समय में भी प्रासंगिक है। इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, प्रदेश महासचिव सह कार्यालय प्रभारी अमुल्य नीरज खलखो, प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता राकेश सिन्हा, रविन्द्र सिंह, मणिशंकर तिवारी, निरंजन पासवान, जगदीश साहू, अरुण श्रीवास्तव, नरेंद्र लाल गोपी, अजय सिंह, राजेश चन्द्र राजू, प्रभात कुमार, राजीव प्रकाश चौधरी, सेवियर केस, रामानन्द केशरी, भूषण कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version